Khulasa Online
Breaking
• रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की उच्च स्तरीय बैठक जारी, अमित शाह समेत पेट्रोलियम मंत्री भी शामिल • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की उच्च स्तरीय बैठक जारी, अमित शाह समेत पेट्रोलियम मंत्री भी शामिल
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

क्रैश हुई चांदी, 67,000 रुपए गिरी, सोना भी हुआ सस्ता, यह है कारण

1 month ago
क्रैश हुई चांदी, 67,000 रुपए गिरी, सोना भी हुआ सस्ता, यह है कारण

क्रैश हुई चांदी, 67,000 रुपए गिरी, सोना भी हुआ सस्ता, यह है कारण

नई दिल्ली । गोल्ड और सिल्वर मार्केट में आज यानी 30 जनवरी को गिरावट है। सुबह के कारोबार के दौरान प्रॉफिट बुकिंग के कारण MCX पर चांदी 67 हजार रुपए (17%) गिर गई। 1 किलो चांदी का भाव 3.32 लाख रुपए पर आ गया। हालांकि अभी इसमें थोड़ी रिकवरी है और ये 12% की गिरावट के साथ 3.51 लाख पर आ गई है।

MCX पर सोने में भी आज सुबह के कारोबार के दौरान 15 हजार रुपए (9%) की गिरावट थी। 10 ग्राम सोना 1.54 लाख रुपए पर आ गया था। वहीं सोना अब थोड़ा रिकवर हुआ है और ये 3% की गिरावट के साथ 1.64 लाख रुपए पर ट्रेड कर रहा है। सोने और चांदी के ETF में भी आज 23% तक की गिरावट दर्ज की गई है।

वहीं सर्राफा बाजार में चांदी 40,638 रुपए और सोना 9,545 रुपए सस्ता हुआ है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार एक किलो चांदी की कीमत 3,39,350 रुपए किलो पर आ गई है। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,65,795 रुपए पर आ गया है।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: