Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर में दिनदहाड़े चोरी: नकदी, सोने-चांदी के जेवरात और दस्तावेज लेकर फरार हुआ चोर

1 month ago
बीकानेर में दिनदहाड़े चोरी: नकदी, सोने-चांदी के जेवरात और दस्तावेज लेकर फरार हुआ चोर

बीकानेर में दिनदहाड़े चोरी: नकदी, सोने-चांदी के जेवरात और दस्तावेज लेकर फरार हुआ चोर

बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र की भगवानपुरा बस्ती में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर एक मकान में घुसकर नकदी, सोने-चांदी के आभूषण और महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर ले गया। पुलिस के अनुसार भगवानपुरा बस्ती निवासी सुमित्रा पत्नी मदनलाल बिश्नोई ने कोटगेट थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि 23 जून को अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुस गया और संदूक में रखे 25 हजार रुपये नकद सहित सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गया।

चोरी हुए सामान में चार पतली चांदी की पायजेब, एक जोड़ी बड़ी पायजेब, सोने की रखड़ी, कानों के सोने के झुमके, दो टड्डे, एक सोने की ठूसी, मंगलसूत्र, सोने की आड़ तथा अन्य कीमती जेवरात शामिल हैं। इसके अलावा घर में रखे जरूरी दस्तावेज भी चोर अपने साथ ले गया।

घटना का पता चलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का जायजा लिया और अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले की जांच हेड कांस्टेबल सुभाषचंद्र को सौंपी गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में जुटी हुई है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: