Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली युवती की मौत, पिता ने जहर देकर मारने का लगाया गंभीर आरोप, मामला दर्ज

rk
jeevan 2
9 hours ago
लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली युवती की मौत, पिता ने जहर देकर मारने का लगाया गंभीर आरोप, मामला दर्ज


लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली युवती की मौत, पिता ने जहर देकर मारने का लगाया गंभीर आरोप, मामला दर्ज
बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। अभयसिंहपुरा निवासी एक व्यक्ति ने अपनी गर्भवती बेटी की हत्या कर सबूत मिटाने का आरोप लगाते हुए न्यायालय की शरण ली, जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परिवादी भागूराम मेघवाल ने अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीडूंगरगढ़ के समक्ष पेश इस्तगासे में आरोप लगाया कि उसकी पुत्री कविता की शादी इंदपालसर हीरावतान निवासी राजूराम के साथ हुई थी, लेकिन बाद में वह उसी गांव के रामावतार नायक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगी थी। परिवाद के अनुसार कविता गर्भवती थी और इसी बात को लेकर रामावतार तथा उसके परिजन उसे लगातार प्रताडि़त करते थे। आरोप है कि उस पर गर्भ गिराने का दबाव बनाया जाता था तथा उसके साथ मारपीट की जाती थी।
परिवाद में दावा किया गया है कि 1 जून की सुबह रामावतार के घर से चीख-पुकार की आवाजें सुनाई दीं। इस दौरान कुछ लोगों ने कथित रूप से कविता के साथ मारपीट होते देखी। आरोप है कि गर्भ को लेकर विवाद के दौरान कविता के पेट पर लातें मारी गईं, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां से बीकानेर रेफर किया गया।
परिवादी ने आरोप लगाया कि बीकानेर ले जाते समय उसकी पुत्री को जहरीला पदार्थ खिलाया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इतना ही नहीं, आरोपियों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दिए बिना रात के अंधेरे में शव का अंतिम संस्कार कर सबूत मिटाने का प्रयास किया। परिवाद में यह भी आरोप लगाया गया है कि नाबालिग दोहिती की भी मौत हो गई और उससे जुड़े सबूतों को भी नष्ट कर दिया गया। भागूराम का कहना है कि घटना के बाद उसने पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ़ और पुलिस अधीक्षक बीकानेर को शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद न्यायालय में परिवाद पेश किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय ने पुलिस को प्रकरण दर्ज करने के निर्देश दिए। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने हत्या, गर्भवती महिला के साथ अपराध, सबूत नष्ट करने और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: