Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

तबादलों पर बैन हटाने, वर्चुअल बैठकें और नो व्हीकल डे को लेकर निर्णय संभव

2 months ago
तबादलों पर बैन हटाने, वर्चुअल बैठकें और नो व्हीकल डे को लेकर निर्णय संभव

प्रदेश में कल केबिनेट की बैठक में हो सकते हैं बड़े फैसले
खुलासा न्यूज,बीकानेर। प्रदेश में कल भजनलाल सरकार की केबिनेट, मंत्रिीपरिषद की बैठक होगी। इस बैठक में कई अहम निर्णय होने की संभावनाएं जताई जा रही है। जिसमें दुनियाभर में फैल राह आर्थिक संकट को लेकर भी कोई निर्णय हो सकता है। इस बैठक में सरकारी विभागों में तबादलों से बैन हटाने पर फैसला होने की संभावना है।

 

वहीं कैबिनेट में पेट्रोल-डीजल पर बचत सहित पीएम मोदी की अपील पर उत्तर प्रदेश की तर्ज पर लिए गए फैसले पर भी चर्चा की संभावना है। इसको लेकर विधायकों से चर्चा भी की गयी है। जिसमें विधायकों ने कई तरह के सुझाव दिए है । 


 कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की बैठकों में तबादलों से बैन हटाने के मामले में चर्चा होना तय माना जा रहा है। इसके बाद निर्देश जारी हो सकते हैं। 
सरकारी विभागों में गैर जरूरी खर्च घटाने पर सर्कुलर को मंजूरी मिल सकती है। इसके अलावा सरकारी विभागों में खर्च कम करने के लिए मितव्ययता सर्कुलर जारी करने पर मंजूरी दी जा सकती है।

 


सरकारी विभागों में बुहत जरूरी होने पर ही फिजिकल बैठकें करने और वर्चुअल बैठकों पर जोर देने के निर्देश जारी किए जा सकते हैं। वहीं सरकारी कर्मचारियों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ज्यादा इस्तेमाल करने के निर्देश भी जारी करने पर फैसले के आसार हैं। सप्ताह में एक दिन नो व्हीकल डे पर भी फैसला हो सकता है।

 

 

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: