Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

पर्याप्त डीजल उपलब्ध करवाने की मांग, व्यापार मंडल ने सीएम को लिखा ज्ञापन

1 month ago
पर्याप्त डीजल उपलब्ध करवाने की मांग, व्यापार मंडल ने सीएम को लिखा ज्ञापन

खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी ने प्रदेश के उद्योगों एवं परिवहन क्षेत्र के समक्ष उत्पन्न डीजल उपलब्धता की समस्या को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर आवश्यक हस्तक्षेप की मांग की है।

 

 जुगल राठी ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में डीजल की उपलब्धता को लेकर गंभीर समस्याएं सामने आ रही हैं। अनेक स्थानों पर पेट्रोल पंपों द्वारा सीमित मात्रा में डीजल उपलब्ध कराया जा रहा है अथवा विभिन्न प्रकार के प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं, जिसके कारण औद्योगिक इकाइयों का उत्पादन प्रभावित हो रहा है।

 

गैस आपूर्ति में व्यवधान एवं बढ़ती लागत के कारण अनेक उद्योग डीजल आधारित व्यवस्थाओं पर निर्भर हैं। ऐसे में पर्याप्त मात्रा में डीजल उपलब्ध नहीं होने से उत्पादन कार्य बाधित हो रहा है तथा उद्यमियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

 


मंडल के सचिव संजय जैन सांड ने बताया कि लंबी दूरी का माल परिवहन करने वाले ट्रकों एवं अन्य मालवाहक वाहनों को भी आवश्यकता के अनुरूप डीजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इसके कारण माल परिवहन प्रभावित हो रहा है तथा कच्चे माल और तैयार माल की आपूर्ति श्रृंखला पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। समय पर माल की डिलीवरी नहीं होने से उद्योग एवं व्यापार दोनों क्षेत्रों को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

 


व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि संबंधित विभागों, जिला प्रशासन तथा तेल विपणन कंपनियों को आवश्यक निर्देश जारी कर उद्योगों एवं लंबी दूरी के मालवाहक वाहनों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप निर्बाध रूप से डीजल उपलब्ध कराया जाए। साथ ही डीजल वितरण व्यवस्था की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए ताकि किसी प्रकार की कृत्रिम कमी अथवा अनावश्यक प्रतिबंध की स्थिति उत्पन्न न हो।


मंडल के उपाध्यक्ष वेद अग्रवाल ने कहा कि उद्योग एवं परिवहन क्षेत्र राज्य की अर्थव्यवस्था के प्रमुख आधार हैं। इन क्षेत्रों के सुचारु संचालन के लिए ईंधन की पर्याप्त एवं निर्बाध उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शीघ्र आवश्यक कदम उठाए जाने से उद्योगों एवं परिवहन क्षेत्र को राहत मिलेगी तथा आर्थिक गतिविधियों को गति प्राप्त होगी।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: