Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

फ़न्ना बाबू को पदम् विभूषण दिलाने की मांग तेज, बीकानेर जिला उद्योग संघ ने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से मिलकर सौंपा ज्ञापन

rk
1 month ago
फ़न्ना बाबू को पदम् विभूषण दिलाने की मांग तेज, बीकानेर जिला उद्योग संघ ने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से मिलकर सौंपा ज्ञापन
फ़न्ना बाबू को पदम् विभूषण दिलाने की मांग तेज, बीकानेर जिला उद्योग संघ ने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से मिलकर सौंपा ज्ञापन
 
बीकानेर जिला उद्योग संघ द्वारा बीकानेरी नमकीन को दुनिया भर में विशेष पहचान दिलाने वाले बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल के सीएमडी स्व. श्री शिवरतन अग्रवाल को मरणोपरांत पद्म विभूषण दिलवाने हेतु केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को केंद्र सरकार से अनुशंसा करने हेतु ज्ञापन सौंपा ।  श्रीमती सी एम मूंधड़ा मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट मुम्बई के ट्रस्टी श्रीकिशन मूंधड़ा ने बताया कि बीकानेर की प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्था बीकाजी समूह के प्रबंध निदेशक रहे स्वर्गीय श्री शिवरतन अग्रवाल जी का हाल ही में निधन हो गया, जिससे न केवल बीकानेर बल्कि पूरे देश में शोक की लहर व्याप्त है । श्री शिवरतन अग्रवाल ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व, अथक परिश्रम एवं नवाचार के माध्यम से बीकाजी को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक विशिष्ट पहचान दिलाई। श्री शिवरतन अग्रवाल ने भारतीय पारंपरिक खाद्य उत्पादों को वैश्विक मंच पर स्थापित कर “मेक इन इंडिया” की भावना को साकार रूप दिया । उनके नेतृत्व में हजारों लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर प्राप्त हुए, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई दिशा और मजबूती मिली ।
बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि श्री शिवरतन अग्रवाल केवल एक सफल उद्योगपति ही नहीं, बल्कि एक संवेदनशील समाजसेवी भी थे । शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक उत्थान एवं जनकल्याण के क्षेत्रों में उनका योगदान अत्यंत सराहनीय रहा है । उनके परिवार द्वारा बीकानेर में करोड़ों रुपए की लागत का हल्दीराम मूलचंद कार्डियो वैस्कुलर सेंटर का भवन अपने पूर्वजों की स्मृति में बनाकर आमजन को समर्पित किया । श्री शिवरतन अग्रवाल हजारों जरूरतमंद परिवारों को मौन रहकर यथा संभव सहयोग किया । श्री शिवरतन अग्रवाल का व्यक्तित्व और कृतित्व, आमजन के लिए प्रेरणा स्तोत्र है । उन्होंने सदैव समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए कार्य किया विभिन्न सामाजिक पहलों के माध्यम से अनेक लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया । पुखराज चोपड़ा ने बताया कि उनके अद्वितीय योगदान, राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका तथा समाज के प्रति उनके समर्पण को ध्यान में रखते हुए स्वर्गीय श्री शिवरतन अग्रवाल को मरणोपरांत देश के द्वितीय सर्वोच्च नागरिक सम्मान “पद्म विभूषण” से सम्मानित किया जाना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होने के साथ-साथ देश के उद्योग एवं समाज सेवा क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनेगा । इस अवसर पर श्यामसुंदर सोनी, वीरेंद्र किराड़ू, राजीव शर्मा, पवन पचीसिया, शुभम लड्ढा आदि उपस्थित हुए ।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: