Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

रामेश्वर डूडी के नाम पर बीकानेर की प्रमुख सड़क का नामकरण करने की मांग

Bansal
6 hours ago
रामेश्वर डूडी के नाम पर बीकानेर की प्रमुख सड़क का नामकरण करने की मांग

रामेश्वर डूडी के नाम पर बीकानेर की प्रमुख सड़क का नामकरण करने की मांग

बीकानेर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता एवं सचिव साजिद सुलेमानी कुरैशी ने नगर निगम बीकानेर के महापौर अनिल कल्ला को पत्र भेजकर स्वर्गीय रामेश्वर डूडी की स्मृति में बीकानेर शहर की किसी प्रमुख सड़क का नामकरण करने की मांग की है।

महापौर को भेजे पत्र में कुरैशी ने कहा कि स्वर्गीय रामेश्वर डूडी राजस्थान के वरिष्ठ जननेता, पूर्व नेता प्रतिपक्ष तथा किसानों और आमजन की आवाज के रूप में लंबे समय तक सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहे। डूडी का बीकानेर से भी विशेष राजनीतिक एवं आत्मीय संबंध रहा।

पत्र में कहा गया है कि स्वर्गीय डूडी की स्मृति को चिरस्थायी बनाए रखने और नई पीढ़ी को उनके सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा से परिचित कराने के उद्देश्य से बीकानेर शहर की किसी प्रमुख सड़क का नाम “स्वर्गीय श्री रामेश्वर डूडी मार्ग” रखा जाना चाहिए।

कुरैशी ने महापौर से अनुरोध किया कि इस संबंध में प्रस्ताव को नगर निगम की सक्षम समिति अथवा सदन के समक्ष प्रस्तुत करवाकर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई शुरू की जाए।

गौरतलब है कि रामेश्वर लाल डूडी बीकानेर से लोकसभा सदस्य और नोखा से विधायक रह चुके हैं तथा वर्ष 2014 से 2018 तक राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रहे थे।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: