Khulasa Online
Breaking
• आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा • नई सरकार को लेकर हलचल तेज : भाजपा ने शिवराज चौहान को बनाया पर्यवेक्षक; सभी विधायकों को यहां बुलाया • आशा ताई के अंतिम दर्शन को पहुंचे सेलेब्स, कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार • होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की नाकाबंदी करेगा अमेरिका, कहा- ईरान को टोल दिया तो रास्ता नहीं मिलेगा; ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा • आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा • नई सरकार को लेकर हलचल तेज : भाजपा ने शिवराज चौहान को बनाया पर्यवेक्षक; सभी विधायकों को यहां बुलाया • आशा ताई के अंतिम दर्शन को पहुंचे सेलेब्स, कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार • होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की नाकाबंदी करेगा अमेरिका, कहा- ईरान को टोल दिया तो रास्ता नहीं मिलेगा; ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा
Arham School
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
mali sani samaj

गैस नहीं मिली तो सिलेंडर भरी गाड़ी को टक्कर मारी, पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, एजेंसी के कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

rk
1 week ago
गैस नहीं मिली तो सिलेंडर भरी गाड़ी को टक्कर मारी, पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, एजेंसी के कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

गैस नहीं मिली तो सिलेंडर भरी गाड़ी को टक्कर मारी, पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, एजेंसी के कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

श्रीगंगानगर। गैस सिलेंडर नहीं मिलने से नाराज युवक और उसके 4 साथियों ने सिलेंडरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपनी गाड़ी से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रॉली सड़क किनारे खेत में पलट गई। LPG से भरे सिलेंडर बिखर गए। गनीमत रही कि ट्रॉली पलटने के बाद सिलेंडर फटे नहीं, वरना खेत में खड़ी गेहूं और जौ की फसल में आग लग जाती।

यह पूरा मामला श्रीगंगानगर के लालगढ़ जाटान क्षेत्र का है। बाबू इण्डेन गैस एजेंसी के मालिक ऋतुराज गुर्जर ने 4 अप्रैल की शाम 5 बजे एफआईआर दर्ज करवाई है। आरोप है कि वारदात के बाद युवक और उसके चार साथियों ने गैस एजेंसी के कर्मचारियों के साथ मारपीट की। उनसे नकदी छीनने का भी प्रयास किया। इस घटना के बाद से एजेंसी ने गैस की सप्लाई बंद करने की धमकी दी है।

बाबू इण्डेन गैस एजेंसी के संचालक भीमसेन गुर्जर ने बताया कि फिलहाल गैस सप्लाई जारी है। जिन लोगों ने पहले से बुकिंग करवाई थी, उन्हें सिलेंडर पहुंचा दिए गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि मारपीट और टकराव की घटना के बावजूद यदि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो गांव दलियांवाली में गैस सप्लाई बंद कर दी जाएगी।

उन्होंने यह भी बताया कि पूरे मामले की जानकारी जिला गैस यूनियन को दे दी गई है और आगे का निर्णय यूनियन से चर्चा के बाद लिया जाएगा।

घटना 2 अप्रैल की है। गैस एजेंसी के कर्मचारी रमन कुमार और गिरधारी लाल दलियांवाली गांव में सप्लाई देने पहुंचे थे। यहां गुरसेवक सिंह सिलेंडर लेने आया। रिकॉर्ड चेक करने पर पता चला कि उसने 26 मार्च को ही OTP के जरिए सिलेंडर लिया था। पेट्रोलियम मंत्रालय की गाइडलाइन के अनुसार, 45 दिन से पहले दूसरा सिलेंडर नहीं दिया जा सकता। आरोप है कि जब कर्मचारियों ने नियम का हवाला देकर मना किया, तो गुरसेवक गाली-गलौज और धमकी देकर वहां से चला गया।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: