Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बीकानेर: पीटीआई भर्ती 22 को लेकर विभाग असमंजस में, जाने क्या है वजह

rk
6 days ago
बीकानेर: पीटीआई भर्ती 22 को लेकर विभाग असमंजस में, जाने क्या है वजह

बीकानेर: पीटीआई भर्ती 22 को लेकर विभाग असमंजस में, जाने क्या है वजह 

बीकानेर। शारीरिक शिक्षा अध्यापक (पीटीआई) सीधी भर्ती-2022 से जुड़े अभ्यर्थियों के लिए शिक्षा विभाग ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। हालांकि जिन अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच पूरी हो चुकी है, उनके वेतन नियमितीकरण और स्थायीकरण का रास्ता साफ किया गया है, लेकिन बड़ी संख्या में ऐसे अभ्यर्थी भी हैं जिनकी पात्रता पर अंतिम निर्णय अभी बाकी है। ऐसे मामलों को लेकर विभाग ने नई प्रक्रिया तय की है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिन अभ्यर्थियों की पात्रता को लेकर अभी भी विवाद या संशय बना हुआ है, उनसे जुड़े सभी दस्तावेज, साक्ष्य और जांच रिकॉर्ड आगामी राज्य स्तरीय समिति की बैठक में प्रस्तुत किए जाएंगे। समिति इन दस्तावेजों का परीक्षण कर अंतिम निर्णय लेगी। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जिन प्रकरणों की जांच अभी लंबित है, उनकी जांच पूरी कर 20 जून 2026 तक रिपोर्ट निदेशालय को भेजनी होगी। वहीं जिन विश्वविद्यालयों से अभ्यर्थियों के सत्यापन संबंधी आवश्यक सूचनाएं प्राप्त नहीं हुई हैं, उनकी जानकारी 15 जून तक भेजने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने यह भी कहा है कि जिन अभ्यर्थियों की योग्यता और दस्तावेजों का सत्यापन संतोषजनक पाया गया है तथा जिनके खिलाफ कोई विभागीय कार्रवाई या अन्य प्रकरण लंबित नहीं है, उनके वेतन नियमितीकरण और स्थायीकरण की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: