Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

संभाग कार्यालय में संवाद कार्यक्रम आयोजित, जीत के बाद झालमुड़ी बनाते दिखें केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम

rk
1 month ago
संभाग कार्यालय में संवाद कार्यक्रम आयोजित, जीत के बाद झालमुड़ी बनाते दिखें केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम

खुलासा न्यूज,बीकानेर।  भाजपा संभाग कार्यालय में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की उपस्थिति में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई तथा आगामी गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन और जनसंपर्क से जुड़े विभिन्न सवाल रखे, जिनका केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने विस्तार से जवाब देते हुए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।


जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ के नेतृत्व में कार्यकताओं ने पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी की जीत पर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। मेघवाल ने पारंपरिक बंगाली अंदाज में झालमुड़ी बनाकर कार्यकर्ताओं को खिलाई तथा सभी को जीत की शुभकामनाएं दीं।

 


मुख्यवक्ता अर्जुनराम मेघवाल ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के चुनाव परिणाम यह साबित करते हैं कि देश की जनता विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद की राजनीति के साथ खड़ी है।
मेघवाल ने नारी वंदन अधिनियम का उल्लेख करते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और राजनीतिक भागीदारी देने का ऐतिहासिक कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है, जिसने विपरीत परिस्थितियों में भी संगठन को मजबूती देने का कार्य किया। 
मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि इस अवसर पर देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया, सत्यप्रकाश आचार्य, विजय आचार्य, चंपालाल गैदर, महावीर सिंह चारण, संपत पारीक, नारायण चोपड़ा, जिला महामंत्री राजेंद्र पंवार, ऐडवोकेट कौशल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मोतीलाल हर्ष, दीपक पारीक, अशोक प्रजापत, भूपेंद्र शर्मा, सरिता नाहटा, सोहन प्रजापत, जिला मंत्री सुनीता हटीला, झमकू देवी, तरुण स्वामी, विनोद करोल, रामचंद्र सोनी, जिला कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, सोशल मीडिया संयोजक चंद्रप्रकाश गहलोत, सह संयोजक चंद्रशेखर शर्मा, मंजुषा भास्कर, आईटी सेल संयोजक सुशील आचार्य, कार्यालय मंत्री चोरूलाल सुथार, सह कार्यालय मंत्री रघुवीर प्रजापत, राम कुमार व्यास, प्रवक्ता विनोद धवल, मोर्चा अध्यक्ष चंद्रमोहन जोशी, राजाराम सिंगड, सोहन चांवरिया सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: