Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

फील्डफायरिंग रेंज में सेना की गाड़ी से डीजल चोरी,सैन्य अभ्यास के दौरान 130 लीटर तेल निकाला

Bansal
6 hours ago
फील्डफायरिंग रेंज में सेना की गाड़ी से डीजल चोरी,सैन्य अभ्यास के दौरान 130 लीटर तेल निकाला


फील्डफायरिंग रेंज में सेना की गाड़ी से डीजल चोरी,सैन्य अभ्यास के दौरान 130 लीटर तेल निकाला
अरजनसर।  महाजन फील्ड फायरिंग रेंज ईस्ट केप में सैन्य अभ्यास के दौरान खड़े सेना के वाहनों से डीजल चोरी हो गया। अज्ञात चोरों ने इन वाहनों की तेल टंकियों से करीब 130 लीटर डीजल चुरा लिया। घटना के बाद सेना ने अपने स्तर पर चोरों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अब महाजन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महाजन थाने में सेना के हवलदार रामस्वरूप ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के मुताबिक फील्ड फायरिंग रेंज में सैन्य अभ्यास के लिए सेना की अलग-अलग यूनिटें आती रहती हैं। अभ्यास के समय सेना के वाहन रेंज में खड़े होते हैं। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने इन वाहनों की तेल टंकियों से डीजल चुरा लिया।
रेंज में सेना के वाहनों से डीजल चोरी की ऐसी घटनाएं लगातार हो रही हैं। इस ताजा मामले में करीब 130 लीटर डीजल चोरी होने की बात सामने आई है। घटना के बाद सेना ने अपने स्तर पर चोरों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका।
इस संवेदनशील इलाके में सेना के वाहनों से लगातार डीजल चोरी की घटनाओं के बाद रेंज की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में लगी है कि अज्ञात आरोपी रेंज तक कैसे पहुंचे और उन्होंने वाहनों से डीजल चोरी की इस वारदात को कैसे अंजाम दिया।
महाजन थाना अधिकारी भजनलाल लावा ने बताया कि सेना के हवलदार रामस्वरूप की रिपोर्ट पर डीजल चोरी का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच हेड कांस्टेबल बहादुरमल कर रहे हैं।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: