Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: तेज तूफान से मुश्किलें, आधे घंटे तक हुई बारिश, कई जगह पेड़ और बिजली पोल गिरे

1 month ago
बीकानेर: तेज तूफान से मुश्किलें, आधे घंटे तक हुई बारिश, कई जगह पेड़ और बिजली पोल गिरे

बीकानेर: तेज तूफान से मुश्किलें, आधे घंटे तक हुई बारिश, कई जगह पेड़ और बिजली पोल गिरे

बीकानेर में भीषण गर्मी से जूझ रहे बीकानेर में बुधवार देर रात मौसम ने अचानक करवट ली। रात करीब 11 बजे शहर और आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान शुरू हो गया। करीब आधे घंटे तक बारिश और तेज हवाओं का दौर चलता रहा, जिससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन कई जगह नुकसान की भी खबरें सामने आई हैं। दिनभर गर्मी झेलने के बाद देर रात अचानक आसमान में बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के दौरान कई क्षेत्रों में तेज तूफान भी चला, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। 

मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है। तेज तूफान के कारण ग्रामीण इलाकों से पेड़ गिरने और बिजली के पोल क्षतिग्रस्त होने की सूचनाएं मिल रही हैं। कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई। हालांकि बिजली विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब एक घंटे बाद अधिकांश क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। पिछले कई दिनों से लगातार पड़ रही गर्मी और उमस के बीच देर रात हुई बारिश ने लोगों को राहत पहुंचाई। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है और कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना भी है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: