Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: तैयार हुआ डिजिटल मैप, अब एक क्लिक पर मिलेगी ये जानकारी

1 week ago
बीकानेर: तैयार हुआ डिजिटल मैप, अब एक क्लिक पर मिलेगी ये जानकारी

बीकानेर: तैयार हुआ डिजिटल मैप, अब एक क्लिक पर मिलेगी ये जानकारी 


बीकानेर। शहर में अब तक खस्ताहाल सड़कों की शिकायत पर नगर निगम, पीडब्ल्यूडी और बीडीए जैसे विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालकर पल्ला झाड़ लेते थे। इस स्थायी समस्या को खत्म करने के लिए कलेक्टर की पहल पर शहर की प्रमुख नगरीय सड़कों का जीआईएस (ज्योग्राफिक इंफॉर्मेशन सिस्टम) आधारित वैज्ञानिक मानचित्रण (डिजिटल मैप) तैयार कर लिया गया है। आमजन की सुविधा के लिए इस डिजिटल मैप को बीकानेर विकास प्राधिकरण (बीडीए) की आधिकारिक वेबसाइट पर सार्वजनिक कर दिया गया है।

इसे किलोमीटर प्रारूप में अपलोड किया गया है, ताकि नागरिक मोबाइल या कंप्यूटर पर आसानी से देख सकें कि उनके क्षेत्र की सड़क किस विभाग के अंतर्गत आती है। जल्द ही यह मैप नगर निगम और पीडब्ल्यूडी की वेबसाइट्स पर भी उपलब्ध होगा। इस अनूठी पहल में नगर निगम, बीडीए, पीडब्ल्यूडी, रीको, आवासन मंडल और आरएसआरडीसी सहित 9 प्रमुख विभागों को शामिल कर उनकी सड़कों का दायरा तय किया गया है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: