Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

पंचायतीराज को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज, जीताऊ और टिकाऊ पर नजरें, साधे जा रहे हैं समीकरण

Bansal
6 hours ago
पंचायतीराज को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज, जीताऊ और टिकाऊ पर नजरें, साधे जा रहे हैं समीकरण

खुलासा न्यूज,बीकानेर। पंचायतीराज चुनावों को लेकर कल बड़े निर्णय की उम्मीद है। कल चुनाव आयोग दोपहर को प्रेस कांफ्रेस करेगा। ऐसे में पुरी उम्मीद है कि कल पंचायतीराज के चुनावों का एलान हो जाएगा। बीते दिनों निकायों के चुनाव संपन्न होने के बाद नजरें गांवों की सरकार पर है कि आखिर क्या होगा।

 

निकाय चुनावों में जिस प्रकार से भाजपा के विरोध में माहौल बना और फिर अप्रत्याशित निर्णय सामने आया। उसके बाद भाजपा उत्साहित है कि ग्रामीण इलाकों में भी भारतीय जनता पार्टी को जनता का समर्थन मिलेगा। वहंी कांग्रेस भी इस बात से उत्साहित है कि ग्रामीण अंचल में उसे निकायों से ज्यादा समर्थन मिलेगा। हालांकि निकाय चुनावों में कांग्रेस-भाजपा के बीच केवल मात्र एक प्रतिशत से भी कम वोटों का अंतर रहा था। ऐसे में कांग्रेसी अब और ज्यादा मेहनत कर निर्णय अपने पाले में लाने के लिए उत्साहित है।

 

दूसरी तरफ जिला प्रशासन भी अब अलर्ट मोड़ पर आ गया है। आज ही जिला प्रशासन द्वारा पंचायती राज चुनावों को लेकर विभिन्न प्रकोष्ठों का गठन किया है। जिसमें जिले के अधिकारियों को अलग-अलग काम सौंपा गया है। सरपंच, जिला परिषद और वार्ड पंच को लेकर अब ग्रामीण इलाकों में भी समीकरण बनने ओर बिगाडऩे का खेल शुरू हो चुका है। कई गांवों में तो सरपंच निर्विरोध बनानेे तक की रणनीति तैयार हो गयी है ताकि चुनावों में एकजुटता का संदेश दिया जावे। 


बीकानेर के ग्रामीण अंचल की राजनीति करने वाले पूर्व मंत्री गोविंदराम, पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी, पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल के साथ-साथ वर्तमान के विधायक और नेता भी एक्टिव हो गए है और अपने कार्यकर्ताओं से जीताऊ और टिकाऊ उम्मीदवारों के लिए राय मांगी जा रही है । कुल मिलाकर अब 24 घंटे बाद ही गांवो की सरकार के लिए बिसात बिछनी शुरू हो जाएगी।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: