Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

शहर के इस इलाके में निर्माण सामग्री को लेकर हुआ विवाद, बोला जानलेवा हमला

2 weeks ago
शहर के इस इलाके में निर्माण सामग्री को लेकर हुआ विवाद, बोला जानलेवा हमला


शहर के इस इलाके में निर्माण सामग्री को लेकर हुआ विवाद, बोला जानलेवा हमला
 बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र की गोपेश्वर बस्ती में पड़ोसी विवाद को लेकर मारपीट और जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीडि़त ने पड़ोसी सहित अन्य लोगों के खिलाफ हमला करने, लूट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।पुलिस के अनुसार मोदी शिव मंदिर के पास गोपेश्वर बस्ती निवासी लक्ष्मीनारायण नागल ने रिपोर्ट दी कि उसके घर के आगे पड़ोसी भोमराम द्वारा अवैध निर्माण सामग्री और खिडक़ी-दरवाजे लगाए जा रहे थे। 11 जुलाई को सफाई के दौरान जब उसने इन्हें हटाने के लिए कहा तो विवाद हो गया।रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि भोमराम और उसके परिजनों ने परिवादी तथा उसके भाई गणेश पर धारदार हथियारों और हेलमेट से हमला कर दिया। हमले में गणेश के हाथ में फ्रैक्चर होने और सिर में चोट लगने की बात कही गई है। घायलों को इलाज के लिए फ्लोरल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया।परिवादी ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने सोने के गहने और नकदी भी लूट ली तथा परिवार को जान से मारने की धमकी दी।गंगाशहर थाना पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल संजय कुमार द्वारा की जा रही है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: