Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बीकानेर: शराब के पैसे को लेकर विवाद, युवक पर किया लाठी- डंडों से हमला, गंभीर घायल

rk
4 months ago
बीकानेर: शराब के पैसे को लेकर विवाद, युवक पर किया लाठी- डंडों से हमला, गंभीर घायल

बीकानेर: शराब के पैसे को लेकर विवाद, युवक पर किया लाठी- डंडों से हमला, गंभीर घायल

खुलासा न्यूज़। खाजूवाला थाना क्षेत्र में शराब के पैसे को लेकर हुई कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट की इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पहले खाजूवाला अस्पताल और बाद में पीबीएम अस्पताल, बीकानेर रेफर किया गया। परिवादी बूटासिंह के अनुसार 30 जनवरी की शाम करीब 7:30 बजे पीड़ित व्यक्ति शराब लेने के लिए संगम होटल के पास पहुंचा था। वहां पहले से मौजूद तीन व्यक्तियों से शराब के पैसों को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर बाबू बावरी सहित दो अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने पीड़ित के साथ धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने डंडे से वार किया, जिससे पीड़ित के पैर में गंभीर चोटें आईं।

शोर सुनकर पीड़ित की पत्नी और बेटा मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखकर आरोपी फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित के बेटे ने 108 एम्बुलेंस पर कॉल किया और घायल को खाजूवाला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे पीबीएम अस्पताल, बीकानेर रेफर किया गया। पीबीएम अस्पताल में दर्ज बयान के आधार पर खाजूवाला पुलिस ने बाबू बावरी सहित दो अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: