Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर में इस जगह निजी बसों के रूट पर झगड़ा, ड्राइवर-कंडक्टर से मारपीट

2 weeks ago
बीकानेर में इस जगह निजी बसों के रूट पर झगड़ा, ड्राइवर-कंडक्टर से मारपीट

बीकानेर में इस जगह निजी बसों के रूट पर झगड़ा, ड्राइवर-कंडक्टर से मारपीट

बीकानेर। निजी बसों के रूट के विवाद में एक पक्ष के लोगों ने वीर दुर्गादास सर्किल पर बस रुकवाकर ड्राइवर-कंडक्टर से मारपीट की। वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। बज्जू में गौड़ू निवासी भागीरथ बिश्नोई की ओर से सदर थाना पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि वह बज्जू से पीबीएम हॉस्पिटल रूट पर बस चलाता है। सोमवार को सुबह 9.30 बजे वह हॉस्पिटल पर सवारियों को उतारकर वापस लौट रहा था। इस दौरान वीर दुर्गादास सर्किल पर फॉरच्यूनर गाड़ी और एक कार में सवार हथियारबंद बदमाशों ने बस को रोक लिया।

आरोप है कि कर्णवीरसिंह, दिनेश बिश्नोई, कुलदीप छंगाणी, अशोकसिंह और 8-10 अन्य लोग बस में घुस गए और उसके व कंडक्टर अनोपाराम से मारपीट की। चाकू व डंडों से हमला कर दिया। दोनों को जबरन बस से नीचे उतारा और बस के शीशे तोड़ दिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी गाड़ियों में सवार होकर फरार हो गए। एसएचओ सुरेन्द्र पचार ने बताया कि निजी बसों के रूट को लेकर झगड़ा हुआ। मामले की जांच की जा रही है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: