Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: वेतन नहीं मिलने से परेशान अटेंडेंट ने खाई नींद की गोलियां, ठेकेदार को नोटिस

Bansal
1 month ago
बीकानेर: वेतन नहीं मिलने से परेशान अटेंडेंट ने खाई नींद की गोलियां, ठेकेदार को नोटिस

बीकानेर: वेतन नहीं मिलने से परेशान अटेंडेंट ने खाई नींद की गोलियां, ठेकेदार को नोटिस

बीकानेर। पीबीएम अस्पताल में ठेके पर कार्यरत एक महिला अटेंडेंट ने वेतन नहीं मिलने पर मंगलवार रात को नींद की गोलियां खा ली। उसे भर्ती कर लिया गया है। महिला की हालत ठीक बताई जा रही है। तिलक नगर निवासी महिला कई सालों से पीबीएम अस्पताल में अटेंडेंट (बाईजी) के रूम में ठेके पर सेवाएं दे रही हैं। महिला के तीन बेटियां हैं। परिवार का खर्च अटेंडेंट के वेतन से ही चलता है। पिछले तीन महीने से ठेकाकर्मी वेतन की मांग कर रहे हैं। मंगलवार को महिला ने परेशान होकर नींद की गोलियां खा ली। बेहोश होने पर उसे तत्काल मेडिसिन कैजुअल्टी ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।

दरअसल पीबीएम में अटेंडेंट और सुरक्षा का ठेका मैसर्स पन्नाधाय सिक्युरिटीज के पास है। फर्म को ठेका मिलने के बाद से ही वेतन को लेकर श्रमिक परेशान हैं। कई बार अधीक्षक से वेतन की मांग कर चुके हैं, लेकिन ठेकेदार को राजनीतिक वरदहस्त प्राप्त होने से कोई सुनवाई नहीं हो रही। मुख्यमंत्री के दौरे से पहले इस तरह की घटना से मामला गंभीर हो गया है। अधीक्षक डॉ. बीसी घीया ने बताया कि श्रमिकों को वेतन नहीं देने पर फर्म को नोटिस जारी किया गया है। उस पर पेनल्टी लगाई जाएगी 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: