पक्षियों हेतु जल-पात्र (पालसियों) का वितरण, सेवा एवं करुणा का संदेश
पक्षियों हेतु जल-पात्र (पालसियों) का वितरण, सेवा एवं करुणा का संदेश
बीकानेर। पक्षियों के लिए जल एवं चुग्गे की व्यवस्था को बढ़ावा देने तथा समाज में सेवा, करुणा और जीव-रक्षा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर पालसियों का वितरण किया गया।
आज प्रातः शिव मठ, शिवबाड़ी में महंत श्री स्वामी विमर्शानन्द गिरि जी महाराज के कर-कमलों से “गीता ज्ञान परीक्षा” एवं “करूणा क्लब बीकानेर” अंकित 100 पालसियों का वितरण दर्शनार्थियों को किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ साधक घनश्याम साध, सुनीता, हिमांशु, पशु चिकित्सक डॉ. रामगोपाल, करूणा क्लब बीकानेर के मनोज सिंह राजपुरोहित, ओमानाराम प्रजापत तथा क्लब के सचिव राजेश रंगा ने सहयोग प्रदान किया।
इसके अतिरिक्त दादा-पोता पार्क, मुक्ताप्रसाद नगर एवं रामपुरा बस्ती क्षेत्र में भी “करूणा क्लब बीकानेर” एवं “गीता ज्ञान परीक्षा” अंकित 101 पालसियों का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में करूणा क्लब बीकानेर के सचिव राजेश रंगा, शिक्षा अधिकारी घनश्याम साध, पशु चिकित्सक डॉ. रामगोपाल, हिमांशु सहित अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। उन्होंने भ्रमण के लिए आने वाले लोगों को पालसियां वितरित कर पक्षियों के लिए जल एवं दाना उपलब्ध कराने का आग्रह किया।
कार्यक्रम के माध्यम से आमजन, विशेषकर बच्चों में सेवा, करुणा, पर्यावरण संरक्षण तथा जीव-रक्षा के संस्कार विकसित करने का संदेश दिया गया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ