नालन्दा 19 वर्ष आयु वर्ग शतरंज प्रतियोगिता की जिला स्तरीय विजेता जयदीप और मयंक ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन।
नालन्दा 19 वर्ष आयु वर्ग शतरंज प्रतियोगिता की जिला स्तरीय विजेता
जयदीप और मयंक ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन।
70वीं जिला स्तरीय विद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता 19 वर्ष बालक वर्ग का आयोजन 20 से 22 सितम्बर, 2026 को हुआ। इस प्रतियोगिता में नालन्दा पब्लिका सी.सै.स्कूल की टीम 29.5 अंक प्राप्त कर सम्पूर्ण बीकानेर जिले में प्रथम स्थान पर रही। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर शाला में एक भव्य समारोह का आयोजन कर इन शतरंज के खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। शतरंज टीम के खिलाड़ी जयदीप पुरोहित ने अपने सभी 8 के 8 मैच जीतकर 8 अंक प्राप्त किये, वहीं मयंक रंगा ने भी 7 मैच जीतकर 7 अंक प्राप्त किये तथा अन्य खिलाड़ी क्रमशः केशवराज बोड़ा 5.50, दीपेन्द्र
उपाध्याय 5 तथा आदित्य नारायण आचार्य ने 4 अंक हासिल कर शाला की टीम को विजेता बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इन सभी खिलाड़ियों के हुनर को तराशने वाले शाला के शिक्षक मुकेश देराश्री ने इस उपलब्धि के पीछे बच्चों की कड़ी मेहनत तथा शाला प्रबंधन के मार्गदर्शन को बताया। वहीं बच्चों ने अपनी इस जीत का श्रेय मुकेश जी सर के द्वारा समय-समय पर बताए गए छोटे-छोटे गुरों को बताते हुए कहा कि उनके मोटिवेशन से ही हमने यह मुकाम हासिल किया है।
इस अवसर पर शाला के आशीष रंगा ने बताया कि सिर्फ शतरंज ही नही वरन् वेट लिफ्टिंग 19 वर्ष आयु वर्ग में भी शाला के माधव पुरोहित ने ब्रोंज मेडल हासिल कर शाला का नाम रोशन किया है।
शाला प्राचार्य राजेश रंगा द्वारा सभी खिलाड़ियों को माला व मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छात्र/छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि शतरंज एक ऐसा खेल है, जिससे छात्र/छात्राओं का मानसिक और बौद्धिक विकास तो होता ही है, इसके साथ-साथ ही समाज में हमें किस प्रकार किसके साथ रहना है और किसको छोड़ना है यह बात भी सिखाता है। इस अवसर पर उन्होने कहा कि ये सभी बच्चे खेल के साथ-साथ हमेशा पढ़ाई में भी अव्वल रहे हैं, और आज जिला स्तर पर विजेता रह कर इन्होने अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। इनकी नियमितता और कड़ी मेहनत के कारण जयदीप पुरोहित तथा मयंक रंगा का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी चयन हो सकता है। यह शाला और बच्चो के लिए गर्व का पल रहेगा।
शाला की इस उपलब्धि पर वरिष्ठ खेल प्रशिक्षक व समाज सेवी श्याम सुन्दर चूरा, साहित्यकार कमल रंगा, सोहन लाल जोशी, शिक्षक नेता गिरिराज खैरीवाल, रमेश मोदी, घनश्याम साध, राजेश पुरोहित, विजय गोपाल पुरोहित, भवानी सिंह राठौड़, उमेश सिंह चैहान, हेमलता व्यास, नेहा भोजक, उपेन्द्र जोशी, दुर्गा रंगा, मुकेश स्वामी, मनमोहन सुथार आदि ने प्राचार्य राजेश रंगा को बधाई दी एवं बच्चों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम का संचालन करूणा कल्ब प्रभारी हरिनारायण आचार्य ने किया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ