Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

आज से घरेलू LPG सिलेंडर हुआ महंगा, नई कीमतें आज से लागू

2 weeks ago
आज से घरेलू LPG सिलेंडर हुआ महंगा, नई कीमतें आज से लागू

आज से घरेलू LPG सिलेंडर हुआ महंगा, नई कीमतें आज से लागू

खुलासा ऑनलाइन। आज से केंद्र सरकार ने घरेलू रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी की है। अब 14.2 किलोग्राम का घरेलू LPG सिलेंडर 60 रुपए महंगा हो गया है। राजधानी दिल्ली में इसकी कीमत बढ़कर 913 रुपए हो गई है, जो पहले 853 रुपए थी। वहीं 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 115 रुपए की बढ़ोतरी की गई है और यह अब 1883 रुपए में मिलेगा। नई दरें 7 मार्च से लागू कर दी गई हैं। इससे पहले सरकार ने 8 अप्रैल 2025 को घरेलू सिलेंडर के दाम में 50 रुपए की बढ़ोतरी की थी। यानी करीब एक साल बाद फिर से कीमतों में इजाफा किया गया है। वहीं 1 मार्च 2026 को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम भी करीब 31 रुपए तक बढ़ाए गए थे।सरकार ने यह फैसला ऐसे समय लिया है जब मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और अमेरिका-इजराइल व ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के कारण गैस सप्लाई प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

LPG उत्पादन बढ़ाने का आदेश
संभावित गैस किल्लत को देखते हुए सरकार ने 5 मार्च को इमरजेंसी पावर का इस्तेमाल करते हुए देश की सभी ऑयल रिफाइनरी कंपनियों को LPG उत्पादन बढ़ाने का आदेश दिया है। निर्देश में कहा गया है कि अब रिफाइनरियां प्रोपेन और ब्यूटेन का इस्तेमाल मुख्य रूप से रसोई गैस बनाने के लिए करेंगी। इसके साथ ही सभी कंपनियों को प्रोपेन और ब्यूटेन की सप्लाई सरकारी तेल कंपनियों को देने को कहा गया है। इनमें Indian Oil Corporation, Hindustan Petroleum और Bharat Petroleum शामिल हैं। सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की सप्लाई बिना रुकावट मिलती रहे।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #BIKANER NEWS #bikaner #आज से घरेलू LPG सिलेंडर हुआ महंगा, नई कीमतें आज से लागू #lpg gas #gas
Share: