Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

जिला उपभोक्ता आयोग प्रतितोष, अहमदाबाद डॉ. संदीप पंडया पधारे उद्योग संघ

2 weeks ago
जिला उपभोक्ता आयोग प्रतितोष, अहमदाबाद डॉ. संदीप पंडया पधारे उद्योग संघ

जिला उपभोक्ता आयोग प्रतितोष, अहमदाबाद डॉ. संदीप पंडया पधारे उद्योग संघ

मूल्य संवर्धन एवं भौगोलिक संकेतक को लेकर हुई गहन चर्चा

बीकानेर। अ.भा. प्रमुख सदस्य, जिला उपभोक्ता आयोग प्रतितोष, आयोग  अहमदाबाद डॉ. संदीप पंडया ने बीकानेर जिला उद्योग संघ पधारकर उद्यमियों के साथ बीकानेर में हो रहे औद्योगिक व व्यापारिक विकास के बारे में गहराई से मंथन एवं भविष्य की योजनाओं पर चिंतन किया | बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि बीकानेर का औद्योगिक भविष्य काफी उज्जवल है | बीकानेर में मेगा फ़ूड पार्क की स्थापना की जा चुकी है साथ ही यहाँ गेस पाइप लाइन की भी मंजूरी मिल चुकी है और वर्तमान में बीकानेर में ड्राईपोर्ट स्थापना का कार्य भी शुरू किया जा चुका है इससे जल्द ही यहाँ बड़े प्रोजेक्ट आने के आसार नजर आने लगे हैं और इन सबसे बीकानेर आर्थिक रूप से सबल होने के साथ साथ यहाँ रोजगार के अवसर भी उपलब्ध हो सकेंगे | डॉ. संदीप पंडया ने बताया कि मैंने बीकानेर के औद्योगिक व व्यापारिक विकास को काफी बारीकी से देखा और परखा है और इसका पूरा श्रेय यहाँ के कारोबारियों को जाता है | आज बीकानेर वैश्विक स्तर पर अपने उत्पादों के जरिये देश-विदेश में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए है | बीकानेर में उत्पादित होने वाले उत्पादों को पूरे विश्व में अपनी पहचान बनाने के लिए यहाँ के औद्योगिक संगठनों को बीकानेरी उत्पादों को भौगोलिक संकेतक (G I) लेना आवश्यक है ताकि बीकानेरी उत्पादों का वैश्विक बाजारों में दुरूपयोग ना हो सके | साथ ही हमें मूल्य संवर्धन की ओर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है और इसके लिए हमें एकजुट होकर अधिकतम खुदरा मूल्य के लिए बनी पॉलिसी और कानूनों में संसोधन करवाने की ओर आगे बढना होगा और बीकानेर की अर्थव्यवस्था को कैसे आगे बढाया जाए जिससे पूरे देश में बीकानेर सुदृढ़ अर्थव्यवस्था के लिए अपनी पहचान बना सके और आने वाली पीढ़ी सक्षम कारोबार की ओर अग्रसर हो सके | बीकानेर जिला उद्योग संघ सचिव वीरेंद्र किराडू ने बताया कि इस अवसर पर बीकानेर जिला उद्योग संघ द्वारा डॉ. संदीप पंडया का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया तथा बीकानेर जिला उद्योग संघ स्थित 500 वर्षों के इतिहास से सुसज्जित गैलेरी का अवलोकन करवाया गया | इस अवसर पर किरणचंद मूंधडा, निर्मल पारख, राजाराम सारडा, किशनलाल बोथरा, राजीव शर्मा, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत प्रांत संगठन मंत्री मुकेश आचार्य, प्रांत उपाध्यक्ष रमेश मालू, प्रांत सह सचिव मदन सुरोलिया आदि उपस्थित हुए |     

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: