Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

कुछ मिनटों की बारिश में नाले ओवरफ्लो की स्थिति में, ये चेतावनी है अन्यथा होगी फिर फजीहत

1 week ago
कुछ मिनटों की बारिश में नाले ओवरफ्लो की स्थिति में, ये चेतावनी है अन्यथा होगी फिर फजीहत

खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में आज मंगलवार को मौसम ने करवट ली और गर्मी से कुछ राहत मिली। मंगलवार शाम को बीकानेर में कुछ मिनटों तक बारिश हुई। जिसके चलते एक बार फिर प्रशासन के दावों की पोल खुलती हुई दिखाई दी। जबकि मानसून की अच्छी बारिश तो अब तक बीकानेर में हुई भी नहीं है, ऐसे में अगर आने वाले दिनों में जमकर इन्द्र देवता मेहरबान हुए तो शहर के क्या हाल होंगे ये बताने की भी जरूरत नहीं है।

 

शहर में मामूली बरसात के बाद भी अनेक स्थानों पर नाले ओवरफ्लो होने की स्थिति में नजर आए। ऐसे में आने वाले दिनों में शहर बारिश के बाद कई दिनों तक जलमग्न रहने के हालातें में है। शहर की जनता लगातार जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से गुहार लगा रही है कि सड़कें तो सड़कें शहर के नालों के हाल भी बेहाल है। कहीं कोई क्षतिग्रस्त नाला हो जाए तो उसे ठीक होने में कई-कई महीने तक लग जाते है। 

 


बीके स्कूल के पास क्षतिग्रस्त हुई सड़क और चैंबर से निकलता पानी कई दिनों से शहरवासियों के लिए मुसीबत बनकर पेश आया। कई महीनों की परेशानी और सोशल मीडिया पर होते लगातार विरोध के बाद प्रशासन, जनप्रतिनिधि चेते तो सहीं लेकिन खानापूर्ति के नाम पर रिपेयरिंग कर दी गयी है। मानसून के इस मौसम में यह रिपेंयरिंग कितने दिन चलेगी ये भी देखने वाली बात होगी। 

 

नाल हो गए ओवरफ्लो, बारिश अभी बाकी 
मंगलवार शाम को हुई बारिश शहर के अंदरूनी क्षेत्र के साथ जूनागढ़ किले के आसपास का क्षेत्र, पुरानी गिन्नाणी क्षेत्र, फड़बाजार, रोशनीघर चौराहा क्षेत्र, मुख्य मार्गो पर अनेक स्थानों पर नाले गंदगी से भरे और ओवरफ्लो के हालात में मिले। ऐसे में आने वाले दिनों में जमकर अगर बारिश हुई तो ये गंदा पानी सड़कों पर आएगा जो कि हादसों के साथ-साथ कई बीमारियों को निमंत्रण देना जैसा है। मानसून में नालों की सफाई और उचित व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार एसी के कमरों से कई निर्देश, आदेश दिए जा चुके हैं लेकिन सोचने वाली है कि आखिर आदेशों, निर्देशों की पालना धरातल पर क्यों नहीं हो पाती है। आखिर उच्च अधिकारियों के आदेश, निर्देशों का क्या नीचे के अधिकारियोंं पर असर नहीं पड़ता है या फिर जान बूझकर जनता को परेशानी में डाला जा रहा है। जबकि मौसम की अच्छी बारिश अभी बाकी है। 

 

ऊंची दुकान और फीका पकवान
माानसून की बारिश से पहले आई कुछ मिनटों की बारिश के बाद जरूरत है निगम प्रशासन के साथ जिला प्रशासन को शहर के हालात को देखने की। ये एक चेतावनी स्वरूप है कि अब बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया हे और मंगलवार की बारिश से इसकी शुरूआत भी मानी जा रही हे। ऐसे में निगम, जिला प्रशासन तैयारियों की समीक्षा करें और जहां-जहां पर कमी, खामियां है उन्हें दुरस्त किया जावे ताकि अच्छी बारिश के समय परेशानियोंं का सामना ना करना पड़े अन्यथा आदेशों,निर्देशोंं के वहीं हाल होंगे जैसे कि ऊंची दुकान फीका पकवान। 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: