Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

नशीले पदार्थो से जुड़ा मामला, पांच हजार का इनामी चढ़ा पुलिस के हत्थे

2 months ago
नशीले पदार्थो से जुड़ा मामला, पांच हजार का इनामी चढ़ा पुलिस के हत्थे

खुलासा न्यूज,बीकानेर। नशीले पदार्थो के मामले में फरार चल रहे पांच हजार के इनामी को गिरफ्तार किया है। एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारीलाल मीणा, सीओ कोलायत संग्राम सिंह के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी लक्ष्मण ङ्क्षसह की टीम ने की है। पुलिस टीम ने  18 जनवरी को कार्रवाई करते हुए सोमराज के घर से 11 किलो से अधिक डोडा जब्त किया था।

 

इस दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि जयजर्नादन डोडा का सप्लायर है। आरोपी पुलिस की पकड़ से बच गया और फरार हो गया। जिसके बाद आरोपी लगातार फरारी काटता रहा। पुलिस के अनुसार आरोपी पुलिस की कार्यशैली से परिचित था। ऐसे में आरोपी अपने पास मोबाइल नहीं रखता था और लगातार इधर उधर फरारी काटता रहा।

पुलिस टीम ने सूचनाएं संकलित कर दबिश देकर जयनजर्नादन उर्फ जालाराम को दस्तयाब किया। जिसे बाद में गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने पांच हजार का इनाम घोषित कर रखा था। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी लक्ष्मण ङ्क्षसह, दीपक यादव, कृष्ण कुमार, गंगाराम, राजु चौधरी शामिल रहें। 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: