Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

जांच में फिर फैल हुए दवाओं के नमूने, इन चार दवाईयों के वितरण और बिक्री पर रोक

1 month ago
जांच में फिर फैल हुए दवाओं के नमूने, इन चार दवाईयों के वितरण और बिक्री पर रोक

खुलासा न्यूज,बीकानेर। प्रदेश में लगातार स्वास्थ्य महकमा सवालों के घेरे में है। बीकानेर से कोटा, जोधपुर तक इलाज में लापरवाही के गंभीर आरोप लगे और जमकर बवाल हुआ। इसी बीच दवाईयों को लेकर भी चिंता की खबर सामने आयी है।  राज्य औषधि नियंत्रण विभाग ने गुणवत्ता जांच में चार दवाओं के सैंपल फेल होने के बाद इनके उपयोग, वितरण और बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।

 

विभाग ने संबंधित बैच को बाजार से हटाने और अस्पतालों, मेडिकल स्टोर तथा स्वास्थ्य संस्थानों को इन दवाओं का उपयोग नहीं करने के निर्देश जारी किए हैं। विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार पोविडोन आयोडीन सॉल्यूशन यानि एंटीसेप्टिक टयूब, वेटेनरी यानि पशुओं के उपयोग में आने वाली दवा, ओफ्लॉक्सासिन एवं ऑर्निडाजोल सिरप जो कि बैक्टीरियल संक्रमण कम करने के काम आती है।


वहीं ड्रोटावेरिन एवं मेफेनैमिक एसिड टैबलेट जो कि मासिक धर्म के दर्द में उपयोगी होती है। इन पर बैन लगाया गया है। औषधि नियंत्रण विभाग ने संबंधित निर्माताओं और विक्रेताओं को इन बैचों को तत्काल बाजार से वापस लेने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अस्पतालों और दवा विक्रेताओं से कहा गया है कि यदि संबंधित बैच का स्टॉक उपलब्ध है तो उसका उपयोग या वितरण नहीं किया जाए। बता दें इससे पहले भी कई तरह की दवाईयों के उपयोग, वितरण, बिक्री पर रोक लगाई गयी थी। 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: