Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर फिर मिली ड्रग,सीमा पार से ड्रोन के जरिए फेंकी गई, तीन पैकेट में मिली हेरोइन

3 months ago
भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर फिर मिली ड्रग,सीमा पार से ड्रोन के जरिए फेंकी गई, तीन पैकेट में मिली हेरोइन


 भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर फिर मिली ड्रग,सीमा पार से ड्रोन के जरिए फेंकी गई, तीन पैकेट में मिली हेरोइन
श्रीगंगानगर।  श्रीगंगानगर में सोमवार को दूसरे दिन एक बार फिर हेरोइन मिली है। यहां भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से सटे एक खेत में तीन पैकेट हेरोइन मिली मिली है, जिसका वजह करीब डेढ़ किलो है।
हेरोइन की कीमत 7 करोड़ आंकी गई है। बीएसएफ और पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी। पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह खेप भी पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन के जरिए गिराई गई है। इससे पहले रविवार को करणपुर बॉर्डर क्षेत्र में बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त अभियान में करीब 12 किलो हेरोइन जब्त की थी। इसकी अनुमानित कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 60 करोड़ रुपए आंकी गई। पुलिस ने 4 तस्करों को भी गिरफ्तार किया था।
लगातार दो दिनों में मिल रही बड़ी खेपों से सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। बीएसएफ और पुलिस के अधिकारी पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और सीमा पर ड्रोन रोधी सतर्कता बढ़ा दी गई है। जांच में पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि तस्करों का पूरा नेटवर्क कौन चला रहा है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों घटनाओं में ड्रोन के इस्तेमाल की पुष्टि होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इलाके के किसानों को भी सतर्क रहने की अपील की गई है कि कोई संदिग्ध पैकेट या ऑब्जेक्ट मिले तो तुरंत पुलिस या बीएसएफ को सूचित करें।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: