शराब के नशे में पिता-पुत्र ने महिला से की मारपीट, गला पकड़ने का आरोप
शराब के नशे में पिता-पुत्र ने महिला से की मारपीट, गला पकड़ने का आरोप
बीकानेर। लूणकरणसर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में दो लोगों द्वारा एक महिला के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार घटना 29 सितंबर की रात करीब 12 से 1 बजे के बीच की है। रिपोर्ट के अनुसार परिवादिया सरोज पत्नी पतराम निवासी धीरेरा ने आरोप लगाया कि भंवरलाल और पतराम पुत्र भंवरलाल दोनों शराब के नशे में थे। दोनों ने उसके साथ अपशब्द कहे और गंदी-गंदी गालियां दीं। आरोप है कि इस दौरान उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।
महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसका गला पकड़कर जोर से दबाया और जान से मारने की बात कही। इसी दौरान उसकी मां और भाई मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर बीएनएस की धारा 115(2), 126(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। प्रकरण की जांच हेड कांस्टेबल घीसूसिंह द्वारा की जा रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ