Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर- दिल्ली पुलिस का वांटेड को डीएसटी टीम ने बाड़मेर में दबोचा

Bansal
1 week ago
बीकानेर- दिल्ली पुलिस का वांटेड को डीएसटी टीम ने बाड़मेर में दबोचा


बीकानेर- दिल्ली पुलिस का वांटेड को डीएसटी टीम ने बाड़मेर में दबोचा
बीकानेर। बाड़मेर डीएसटी और रीको थाना पुलिस ने अवैध मादक-पदार्थ और हथियारों के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं एक थार को भी जब्त किया है।उसके कब्जे से एक देशी कट्‌टा, 5 कारतूस और 151 ग्राम अफीम का दूध बरामद किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से अवैध हथियार और ड्रग्स को लेकर पूछताछ कर रही है।पुलिस को देख भागने लगे आरोपीएसपी चूनाराम जाट ने बताया- पुलिस मुख्यालय और जोधपुर रेंज आईजी के निर्देशानुसार निकाय चुनाव को लेकर अवैध हथियार और ड्रग्स तस्करी को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। एएसपी नितेश आर्य, डीएसपी बुद्धाराम विश्नोई के सुपरविजन में रीको थानाधिकारी पदमाराम के नेतृत्व के टीम बनाई गई।
डीएसटी टीम को सूचना मिली थी कि बाड़मेर की रिंग रोड पर थार गाडी में कुछ संदिग्ध जा रहे थे। इस पर रीको थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने रामनगर में रिंग रोड के पास पुलिस को देखकर संदिग्ध थार जीप लेकर भागने लगे। पुलिस टीम ने घेरकर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम गोरखा राम उर्फ गोविंद पुत्र जसाराम निवासी खारी तड़ला बाखासर को डिटेन किया गया।तलाशी में मिले अवैध हथियार और ड्रग्सटीम ने थार की तलाशी ली गई तो उसमे छुपाकर रखा 151 ग्राम अफीम का दूध व एक देशी कट्‌टा मय 5 कारतूस बरामद किया गया। आरोपी गोरखा राम उर्फ गोविंद को गिरफ्तार किया गया।इस सबंध में रीको थाने में एनडीपीएस और आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। फिलहाल पुलिस आरोपी से अवैध हथियार और मादक-पदार्थ की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ की जा रही है।दो साल से आरोपी फरार चल रहा था
आरोपी मादक-पदार्थ तस्कर है। जो पुलिस थाना बीकानेर के दर्ज एनडीपीएस मामले में 2 साल से फरार चल रहा था। आरोपी साइबर थाना द्वारका दिल्ली के साइबर फ्रॉड के मामले में भी वांटेड है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: