Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

विद्युत फीडर निर्माण कार्य के दौरान अज्ञात लोगों द्वारा बिजली के पोल, तार, इंसुलेटर चोरी कर ले गये

Bansal
2 weeks ago
विद्युत फीडर निर्माण कार्य के दौरान अज्ञात लोगों द्वारा बिजली के पोल, तार, इंसुलेटर चोरी कर ले गये


विद्युत फीडर निर्माण कार्य के दौरान अज्ञात लोगों द्वारा बिजली के पोल, तार, इंसुलेटर चोरी कर ले गये
 बज्जू। बज्जू क्षेत्र के रणजीतपुरा में बिकमपुर से चारणवाला तक विद्युत फीडर निर्माण कार्य के दौरान अज्ञात लोगों द्वारा बिजली के पोल, तार, इंसुलेटर व अन्य विद्युत सामग्री चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पुलिस थाना रणजीतपुरा में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।
रिपोर्ट के अनुसार 25 अगस्त की रात करीब 11 बजे से 26 अगस्त सुबह चार बजे के बीच अज्ञात लोगों ने पिकअप वाहन की मदद से विद्युत लाइन के करीब 40 पोल गिराकर तोड़ दिए। इसके अलावा करीब 40 पोल की तार, 15 डिस्क, 102 इंसुलेटर सहित अन्य विद्युत सामग्री निकालकर चोरी करने का आरोप है।
घटना की जानकारी अगले दिन दोपहर राजू सिंह द्वारा फर्म के प्रतिनिधियों को दी गई। मौके पर निरीक्षण के दौरान पिकअप वाहन के टायरों के निशान भी मिले। रिपोर्ट में बताया गया कि कुछ स्थानों पर पिकअप से पोल को खींचकर व टक्कर मारकर गिराए जाने के निशान मिले हैं तथा पोल, तार, इंसुलेटर सहित अन्य सामग्री के अवशेष मौके पर पाए गए।
मामले में श्री श्याम कंस्ट्रक्शन की ओर से पुलिस थाना रणजीतपुरा में रिपोर्ट दी गई। रिपोर्ट के अवलोकन के बाद विद्युत अधिनियम की धारा 136 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई है। पुलिस द्वारा घटनास्थल का मौका मुआयना कर चोरी गई विद्युत सामग्री की बरामदगी और आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे है

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: