Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

अपनी दादी की अस्थियां विसर्जित कर लौट रहा युवक अचानक चलती ट्रेन से गिरा, हुई दर्दनाक मौत

2 months ago
अपनी दादी की अस्थियां विसर्जित कर लौट रहा युवक अचानक चलती ट्रेन से गिरा, हुई दर्दनाक मौत

अपनी दादी की अस्थियां विसर्जित कर लौट रहा युवक अचानक चलती ट्रेन से गिरा, हुई दर्दनाक मौत

बीकानेर । नाथवाना-लूणकरणसर के बीच सोमवार सुबह चलती ट्रेन से गिरे युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान जतन सिंह पुत्र माल सिंह, निवासी वार्ड संख्या 35, लूणकरणसर के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जतन सिंह अपने चाचा के साथ हरिद्वार में दादी की अस्थियां विसर्जित कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान नाथवाना और लूणकरणसर के बीच पिलर संख्या 241/2 के पास युवक ने चलती ट्रेन से गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के तुरंत बाद यात्रियों ने ट्रेन की चेन खींच दी, जिससे ट्रेन करीब दस मिनट तक रुकी रही।
हालांकि घना कोहरा होने के कारण गिरे हुए युवक का तत्काल पता नहीं चल सका, जिसके चलते ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया। घटना की सूचना स्टेशन अधीक्षक द्वारा सामाजिक संस्था टाइगर फोर्स को दी गई। सूचना मिलते ही टाइगर फोर्स की टीम एंबुलेंस सहित मौके पर पहुंची। बाद में पुलिस के पहुंचने पर शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया गया। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: