Khulasa Online
Breaking
• आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा • नई सरकार को लेकर हलचल तेज : भाजपा ने शिवराज चौहान को बनाया पर्यवेक्षक; सभी विधायकों को यहां बुलाया • आशा ताई के अंतिम दर्शन को पहुंचे सेलेब्स, कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार • होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की नाकाबंदी करेगा अमेरिका, कहा- ईरान को टोल दिया तो रास्ता नहीं मिलेगा; ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा • आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा • नई सरकार को लेकर हलचल तेज : भाजपा ने शिवराज चौहान को बनाया पर्यवेक्षक; सभी विधायकों को यहां बुलाया • आशा ताई के अंतिम दर्शन को पहुंचे सेलेब्स, कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार • होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की नाकाबंदी करेगा अमेरिका, कहा- ईरान को टोल दिया तो रास्ता नहीं मिलेगा; ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा
Arham School
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
mali sani samaj

शैक्षणिक संस्थानों को नवाचार, विचार-मंथन और विकास के केंद्र बनाया जाए : प्रो अखिल रंजन गर्ग,कुलगुरु

rk
4 days ago
शैक्षणिक संस्थानों को नवाचार, विचार-मंथन और विकास के केंद्र बनाया जाए : प्रो अखिल रंजन गर्ग,कुलगुरु


शैक्षणिक संस्थानों को नवाचार, विचार-मंथन और विकास के केंद्र बनाया जाए : प्रो अखिल रंजन गर्ग,कुलगुरु
बीकानेर बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूसीईटी) द्वारा अपने प्रथम एलुमनाई मीट का आयोजन किया गया जिसमें देशभर से पूर्व विद्यार्थी अपने परिवारजनो सहित सम्मिलित हुए। बीटीयू के जनसंपर्क अधिकारी विक्रम राठौड़ ने बताया कि प्रथम बार आयोजित इस एलुमनाई मीट के प्रतिभागी बन पूर्व विद्यार्थियों ने अपने अध्ययनकाल के जिवंत अनुभवों को याद किया और शिक्षकों से मार्गदर्शन प्राप्त किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, समूह चर्चा और नेटवर्किंग सत्र भी आयोजित किए गए, जिससे सभी प्रतिभागियों को आपसी संवाद का अवसर साथ-साथ संस्थान के विकास में सहयोग की नई संभावनाओं को भी मजबूत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री आशीष अग्रवाल- निदेशक भीकाराम चांदमल ग्रुप बीकानेर और कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो अखिल रंजन गर्ग कुलगुरु ने की। इस अवसर पर कुलसचिव श्रीमती रचना भाटीया, वित्त नियंत्रक हनुमान प्रसाद, डीन एकेडमिक डॉ सुधीर भारद्वाज, यूसीईटी के प्राचार्य डॉ परबंत सिंह संधू, डीन एलुमनाई अफेयेर्स डॉ ममता शर्मा पारीक एवं एसोशिएट डीन एलुमनाई अफेयेर्स डॉ गायत्री शर्मा, डॉ अलका स्वामी, डॉ रुमा भदौरिया, डॉ नरेंद्र सोलंकी, डॉ करणजीत कौर, डॉ विकास भल्ला, डॉ प्रीती पारीक, डॉ सतीश मेहला डॉ दीपक बंसल, जय भास्कर, डॉ प्रतिभा चौधरी, डॉ सुनीता सभी संकाय सदस्य एवं एलुमनाई विद्यार्थी अपने परिवारजनो सहित उपस्थित थे। आयोजन में विद्यार्थी टीम में अभिषेक,मृदुल,निरंजन,खुशी,मानसी,मानव,नेहा,दिशु,जानवी,देवेश का विशेष योगदान रहा। प्राचार्य डॉ परबंत सिंह संधू ने स्वागत उद्बोधन और  डीन डॉ ममता शर्मा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
मुख्य अतिथि आशीष अग्रवाल- निदेशक भीकाराम चांदमल ग्रुप ने कहा कि विश्वविद्यालय के लिए बड़े ही गर्व का विषय है कि आज बीटीयू के विद्यार्थी विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थाओं के साथ कार्य करते हुए विश्वविद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं। श्रेष्ठ अकादमिक उत्कृष्टता के कारण बीटीयू आज नवाचार के निरंतर नवीन आयाम स्थापित कर रहा है। 
कुलसचिव श्रीमती रचना भाटिया ने कहा कि आज का यह अवसर आपके अध्ययनकाल की उन अनमोल स्मृतियों, अनुभवों और संबंधों को पुनर्जीवित करने का एक सशक्त माध्यम है, जो आप सभी ने इस संस्थान के साथ बिताए अपने स्वर्णिम समय में संजोए थे। पूर्व छात्र किसी भी संस्थान की सबसे बड़ी पूंजी हैं। आप सभी ने अपने-अपने क्षेत्रों में जो उत्कृष्ट उपलब्धियाँ हासिल की हैं, वे आपकी व्यक्तिगत सफलता की कहानी कहती हैं।
 अध्यक्षता करते हुए प्रो अखिल रंजन गर्ग कुलगुरु ने कहा कि यह एलुमनाई मीट हमारे विश्वविद्यालय की समृद्ध परंपरा, उपलब्धियों और आपसी संबंधों का महोत्सव है। हमारे एलुमनाई इस हमारे विश्वविद्यालय की अमूल्य धरोहर हैं। आप सभी ने अपने-अपने क्षेत्रों में जो सफलता प्राप्त की है, वह न केवल आपके व्यक्तिगत प्रयासों का परिणाम है, बल्कि हमारे संस्थान के मूल्यों और शिक्षा की गुणवत्ता का भी प्रमाण है। आपकी उपलब्धियां वर्तमान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। 
 प्रतिभागी विद्यार्थियों ने कहा कि एलुमनाई मीट का आयोजन हमारे लिए एक अत्यंत प्रेरणादायक और यादगार अनुभव रहा। उनका मानना है कि एलुमनाई सदस्यों की सफलता की कहानियाँ हमें अपने लक्ष्यों के प्रति अधिक गंभीर और समर्पित बनने के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने जिस प्रकार अपने संघर्षों और चुनौतियों का सामना किया, वह हम सभी के लिए सीखने योग्य है। इससे न केवल उनके ज्ञान में वृद्धि होती है, बल्कि वे अपने भविष्य के लिए बेहतर निर्णय लेने में भी सक्षम बनते हैं।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: