Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

एक बार फिर पाकिस्तान की संदिग्ध गतिविधि आई सामने, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

rk
3 months ago
एक बार फिर पाकिस्तान की संदिग्ध गतिविधि आई सामने, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट


एक बार फिर पाकिस्तान की संदिग्ध गतिविधि आई सामने, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
बीकानेर।  भारत-पाक सीमा से सटे खाजूवाला क्षेत्र में एक बार फिर पाकिस्तान की संदिग्ध गतिविधि सामने आई है। बॉर्डर इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति के मोबाइल पर पाकिस्तान के कोड +92 से बार-बार कॉल आने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद स्थानीय स्तर पर सतर्कता बढ़ा दी गई है।
जानकारी के अनुसार खाजूवाला क्षेत्र में एक व्यक्ति के मोबाइल पर पाकिस्तान नंबर से ऑडियो कॉल और व्हाट्सएप कॉल के जरिए संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। पूरे दिन में उस व्यक्ति के मोबाइल पर करीब 20 से 25 बार कॉल आने की बात सामने आई है, जिससे वह काफी परेशान हो गया।
परेशान व्यक्ति ने इस संबंध में खाजूवाला पुलिस को सूचना दी है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जानकारी संबंधित सुरक्षा एजेंसियों को भी दे दी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले भी कई बार पाकिस्तान की ओर से इस तरह की हरकतें सामने आ चुकी हैं। ऐसे मामलों में लोगों को फोन कर जानकारी लेने या किसी तरह की बातचीत करने की कोशिश की जाती है।
घटना की जानकारी सामने आने के बाद बीएसएफ सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं। सीमा क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है और लोगों को भी ऐसे संदिग्ध कॉल से सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: