Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर बुजुर्ग से मारपीट, रास्ता रोककर लाठी से किया हमला

5 months ago
शराब के लिए पैसे नहीं देने पर बुजुर्ग से मारपीट, रास्ता रोककर लाठी से किया हमला

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर बुजुर्ग से मारपीट, रास्ता रोककर लाठी से किया हमला

खुलासा न्यूज़।लूणकरणसर थाना क्षेत्र के खोखराणा गांव में एक 78 वर्षीय बुजुर्ग के साथ रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद घायल बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पीड़ित भारुराम पुत्र श्रवणराम जाट (78) ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 4 फरवरी की शाम करीब साढ़े पांच बजे वह अपने घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान गली के मोड़ पर आरोपी रतिराम पुत्र सउराम जाट हाथ में लाठी लेकर सामने आ गया और रास्ता रोक लिया। आरोपी ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे। बुजुर्ग के इनकार करने पर आरोपी ने लाठी से मारपीट शुरू कर दी।

मारपीट के दौरान शोर सुनकर आसपास से गुजर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर बुजुर्ग को छुड़ाया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल अवस्था में बुजुर्ग को लूणकरणसर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार किया गया। पीड़ित की रिपोर्ट और मेडिकल जांच के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: