Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

जमीन विवाद के चलते बुजुर्ग पर कुल्हाड़ी से हमला, हालत गंभीर

2 weeks ago
जमीन विवाद के चलते बुजुर्ग पर कुल्हाड़ी से हमला, हालत गंभीर

जमीन विवाद के चलते बुजुर्ग पर कुल्हाड़ी से हमला, हालत गंभीर
चूरू। जिले के भालेरी थाना क्षेत्र के सोमासी गांव में रंजिश को लेकर एक व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया है। गंभीर रूप से घायल सांवरमल को चूरू के डीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल सांवरमल (50) ने अस्पताल में बताया कि वह गांव में एक बनौरा कार्यक्रम में भोजन करने के बाद अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे गांव के ही बंशीधर और उसके बेटे रोहित ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। 

सांवरमल ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने कुल्हाड़ी से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपियों के साथ उसका काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है, जिसका मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इसी पुरानी रंजिश के चलते उन पर हमला किया गया। घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: