Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

चुनावी माहौल चरम पर, सियाग और मंूड ने किया चुनावी कार्यालय का शुभारंभ

Bansal
2 weeks ago
चुनावी माहौल चरम पर, सियाग और मंूड ने किया चुनावी कार्यालय का शुभारंभ

खुलासा न्यूज,बीकानेर। नगर पालिका आम चुनाव 2026 को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारियों को और तेज कर दिया है। आज लूणकरणसर में कांग्रेस के नगर पालिका चुनाव में वार्ड संख्या 19, 29, 31 व 21 में चुनाव कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यालय का उद्घाटन प्रदेश कांग्रेस महासचिव व लूणकरणसर विधानसभा प्रत्याशी डॉ. राजेंद्र मूंड व जिला अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने फीता काटकर किया।

 


इस अवसर पर डॉ. मूंड ने कहा यह कार्यालय सिर्फ एक कार्यालय नहीं, बल्कि लोकतंत्र और कांग्रेस की विचारधारा का मंदिर है। यह चुनाव भाजपा की तानाशाही, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक दमन के खिलाफ है। किसानों पर मुकदमे, व्यापारियों को धमकी और आमजन पर दबाव, इसका जवाब जनता 35 की 35 सीटों पर कांग्रेस को जिताकर देगी। कांग्रेस पार्टी एकजुट है और पूरी मजबूती से यह चुनाव लड़ेगी।
जिला अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 35 में से 32 वार्डों में अधिकृत प्रत्याशी उतारे हैं और 3 वार्डों में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार मैदान में हैं। सभी उम्मीदवार पूरी ताकत से भाजपा को शिकस्त देंगे।

 


इस अवसर पर नगर अध्यक्ष शाहनवाज परिहार, ब्लॉक अध्यक्ष अजय गोदारा, जिला देहात महासचिव महिपाल सारस्वत, महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष दीपिका गहलोत, ब्लॉक प्रवक्ता बंशी हुड्डा, जिला सचिव ख्याली सुथार, पूर्व सरपंच रफीक मालावत, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रघुवीर चौधरी समेत युवा कांग्रेस और सेवादल के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं में भारी जोश और उत्साह देखने को मिला। सभी ने एक स्वर में कांग्रेस पार्टी को नगर पालिका में विजयी बनाने का संकल्प लिया। अंत में नगर अध्यक्ष शाहनवाज परिहार ने सभी का आभार व्यक्त किया।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: