लूणकरणसर में नगरपालिका अध्यक्ष का चुनाव, इतने पार्षद के साथ भाजपा मजबूत
लूणकरणसर में नगरपालिका अध्यक्ष का चुनाव, इतने पार्षद के साथ भाजपा मजबूत
बीकानेर। शहरी सरकार के चुनाव में आज लूणकरणसर नगरपालिका में नव निर्वाचित पार्षद शहर के अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के चन्द्रमोहन डाल और कांग्रेस के गणेश नाथ प्रत्याशी मैदान में हैं। चुनाव में भाजपा के 23 कांग्रेस के 11 और निर्दलीय 01 पार्षद जीते हैं। यहां कुल 35 वार्ड हैं और बहुमत के लिए 18 पार्षद होना जरुरी है। अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया सवेरे 10 बजे से शुरू होगी और दोपहर 2 बजे तक चलेगी। इसके बाद काउंटिंग होगी और परिणाम घोषित किया जाएगा। नगरपालिका चुनाव में भाजपा ने 35 में से 23 वार्डों में जीत दर्ज की है। इस तरह भाजपा को अध्यक्ष पद के लिए आवश्यक बहुमत से अधिक समर्थन प्राप्त है। भाजपा के संगठन और पार्षदों के बीच अध्यक्ष पद को लेकर सहमति बनने के बाद चन्द्रमोहन डाल ने नामांकन दाखिल किया। भाजपा का नेतृत्व कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा स्वयं कर रहे हैं।
कांग्रेस के पास मात्र 11 पार्षद होने के बावजूद पार्टी ने अध्यक्ष पद के लिए गणेश नाथ को मैदान में उतारा है। कांग्रेस के उम्मीदवार के नामांकन दाखिल करने के बाद अब भाजपा को चुनाव प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार करना पड़ेगा। अध्यक्ष पद के लिए आज 21 सितम्बर को दोनों उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला होगा। भाजपा के पास 23 पार्षद होने के कारण पार्टी उम्मीदवार की स्थिति मजबूत मानी जा रही है, जबकि कांग्रेस के सामने अपने 11 पार्षदों को एकजुट रखने के साथ-साथ अतिरिक्त समर्थन जुटाने की चुनौती है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ