Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

नई संस्था के बैनर तले होगा श्रीमैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के चुनाव

Bansal
2 months ago
नई संस्था के बैनर तले होगा श्रीमैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के चुनाव

खुलासा न्यूज,बीकानेर। श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज, बीकानेर के प्रथम निर्वाचित अध्यक्ष मनीष कुमार लांबा के 3 वर्ष के कार्यकाल के समाप्त होने के बाद  नए अध्यक्ष पद हेतु प्रस्तावित चुनाव को लेकर शनिवार को रानी बाजार स्थित स्वर्णकार भवन में एक विशेष सभा का आयोजन किया गया।
सभा की अध्यक्षता मूलचंद बामलवा ने की जबकि मंच संचालन लालचंद सोनी ने किया। बैठक में आगामी चुनाव को किस माध्यम से संपन्न कराया जाए इस पर उपस्थित समाज बंधुओं ने अपने विचार रखे। विस्तृत चर्चा के बाद सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित  किया गया कि चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाने के लिए समाज की एक नई संस्था का निर्माण किया जाएगा। अध्यक्ष पद का चुनाव इसी नवगठित संस्था के बैनर तले संपन्न कराया जाएगा।

 


सभा में चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु 15 सदस्यीय चुनाव कमेटी का भी गठन किया गया। इस कमेटी में 2 विधि सलाहकार सदस्यों के रूप में अनिल सोनी एडवोकेट ओर धनराज सोनी को शामिल किया गया। अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रत्याशी हनुमान प्रसाद सोनी, मेघराज सोनी एवं  मदन लावट को कमेटी में अपने-अपने 2-2 प्रतिनिधि नामित करने का अधिकार दिया गया। इस प्रकार प्रत्याशियों द्वारा 6 सदस्य नामित किए गए। शेष 9 सदस्यों का चयन सभाध्यक्ष द्वारा किया गया। इस अवसर पर सभाध्यक्ष मूलचंद बामलवा ने कहा कि कमेटी सदस्यों को आवयश्कता अनुसार घटाया बढ़ाया जा सकता है। आज की सभा में समाज के वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: