पानी सप्लाई के दौरान जिला प्रशासन के आदेश पर हो रही बिजली बन्द-बिजली कंपनी
खुलासा न्यूज,बीकानेर। शहर में पानी की सप्लाई के दौरान बिजली कटौती जिला प्रशासन के आदेश पर की जा रही है। जिला प्रशासन ने पानी सप्लाई के दौरान बिजली बंद करवाने के लिए जलदाय विभाग के सहायक अभियंताओं को अधिकृत किया गया है।
पिछले दिनों जिला प्रशासन ने बिजली कम्पनी बीकेईएसएल को पत्र लिखकर जल आपूर्ति के दौरान 30 से 45 मिनट बिजली सप्लाई बंद करने को कहा था।
जलदाय विभाग के सहायक अभियन्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र में जल आपूर्ति के समय बिजली बंद करने के बारे में बिजली कम्पनी को जानकारी देते हैं, इसके बाद बीकेईएसएल के अधिकारी बिजली बंद कर देते हैं। जिला प्रशासन का मानना है कि बिजली बंद होने से लोग अवैध रूप बूस्टर का उपयोग नहीं कर पाएंगे और सभी उपभोक्ताओं को पूरा पानी मिल सकेगा। उल्लेखनीय है कि नहर बंदी के दौरान जल वितरण के समय कुछ लोग अवैध रूप से बूस्टर का उपयोग करते हैं जिससे आसपास लोगों को पानी नहीं मिल पाता है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ