Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

शहर की इस बैंक में लाखों का गबन, अब दर्ज हुआ मामला

1 week ago
शहर की इस बैंक में लाखों का गबन, अब दर्ज हुआ मामला

शहर की इस बैंक में लाखों का गबन, अब दर्ज हुआ मामला 

 श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर में आरबीएल फिनसर्व लिमिटेड की ब्रांच में लाखों रुपए के गबन करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बैंक के चार ग्रुप लोन अधिकारियों ने ग्राहकों से वसूली की गई किस्तों की पेमेंट हड़प ली। आरोपियों ने 5 लाख 60 हजार का गबन कर लिया। इस पर ब्रांच मैनेजर ने मामला दर्ज करवाया है। ब्रांच मैनेजर सचिन यादव ने गबन करने का मामला दर्ज कराया है। 

पुलिस को दी शिकायत में आरोपी प्रवीण कुमार, शिवरतन, परविन्द्र सिंह और सुशील कुमार कंपनी में ग्रुप लोन अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। जांच में पाया गया कि प्रवीण कुमार ने 1 लाख 62 हजार 70 रुपए, शिवरतन ने 1 लाख 43 हजार 640 रुपए, परविन्द्र सिंह ने 1 लाख 5 हजार 879 रुपए और सुशील कुमार ने 2 लाख 65 हजार 962 रुपए की EMI राशि ग्राहकों से वसूल की, लेकिन कंपनी में जमा नहीं की। सुशील कुमार ने बाद में 1 लाख 17 हजार 330 रुपए जमा कर दिए, लेकिन शेष 1 लाख 48 हजार 632 रुपए जमा करने से मना कर दिया।

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: