Khulasa Online
Breaking
• आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा • नई सरकार को लेकर हलचल तेज : भाजपा ने शिवराज चौहान को बनाया पर्यवेक्षक; सभी विधायकों को यहां बुलाया • आशा ताई के अंतिम दर्शन को पहुंचे सेलेब्स, कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार • होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की नाकाबंदी करेगा अमेरिका, कहा- ईरान को टोल दिया तो रास्ता नहीं मिलेगा; ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा • आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा • नई सरकार को लेकर हलचल तेज : भाजपा ने शिवराज चौहान को बनाया पर्यवेक्षक; सभी विधायकों को यहां बुलाया • आशा ताई के अंतिम दर्शन को पहुंचे सेलेब्स, कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार • होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की नाकाबंदी करेगा अमेरिका, कहा- ईरान को टोल दिया तो रास्ता नहीं मिलेगा; ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा
Arham School
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बड़ी खबर:  पुलिस से मुठभेड़, गैंगस्टर के पैर लगी गोली, लॉरेंस गैंग के लिए करता था काम

rk
7 hours ago
बड़ी खबर:  पुलिस से मुठभेड़, गैंगस्टर के पैर लगी गोली, लॉरेंस गैंग के लिए करता था काम

बड़ी खबर:  पुलिस से मुठभेड़, गैंगस्टर के पैर लगी गोली, लॉरेंस गैंग के लिए करता था काम

श्रीगंगानगर में आज (गुरुवार) सुबह करीब 3 बजे सदर थाना पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से लॉरेंस गैंग का एक्टिव बदमाश संजय उर्फ चद्दर उर्फ संजू बुरी तरह घायल हो गया। घायल बदमाश को तुरंत जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। बदमाश पर कई थानों में फिरौती मांगने के मामले दर्ज है। दो साल पहले बिजनेसमैन के व्हाइट हाउस (कोठी) पर फायरिंग कर फिरौती मांगी थी। जानकारी अनुसार पुलिस को बाईपास क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। उसी आधार पर थानाधिकारी सुभाष ढील ने सूरतगढ़ बाईपास पुल पर नाकाबंदी की। सुबह करीब 3 बजे बदमाश संजय उर्फ चद्दर उर्फ संजू बाइक से शहर की तरफ आ रहा था। पुल पर पुलिस की नाकाबंदी देखकर वह भागने लगा। पुलिस ने बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया तो बदमाश ने पुलिस टीम पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। 

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें बदमाश के दाएं पैर की जांघ में गोली लग गई और वह गिर पड़ा। पुलिस ने तुरंत उसे काबू में लिया और हॉस्पिटल पहुंचाया। घायल बदमाश की पहचान संजीव उर्फ चद्दर उर्फ संजू बिश्नोई (27) पुत्र अश्वनी बिश्नोई निवासी रोहिड़ावाली, श्रीगंगानगर के रूप में हुई है। वह लॉरेंस गैंग के लिए काम करता है और उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में करीब 10 मुकदमे दर्ज हैं। घटना की सूचना मिलते ही जिला हॉस्पिटल में अफरा-तफरी मच गई। पीएमओ डॉ. सुखपाल सिंह बराड़ समेत आधा दर्जन डॉक्टर इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे और घायल का इलाज शुरू कर दिया। सुरक्षा के लिहाज से हॉस्पिटल के चारों तरफ भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
  

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: