Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

अपने ऊपर पेट्रेाल डालकर  आग लगाने वाले इंजीनियर की हुई मौैत

2 weeks ago
अपने ऊपर पेट्रेाल डालकर  आग लगाने वाले इंजीनियर की हुई मौैत

 

अपने ऊपर पेट्रेाल डालकर  आग लगाने वाले इंजीनियर की हुई मौैत


 बीकानेर। स्मार्ट मीटर लगाने वाली जीनस कंपनी के मैनेजमेंट से परेशान खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाला इंजीनियर जिन्दगी की जंग हार गया। पीबीएम अस्पताल में एक पखवाड़े से भर्ती इंजीनियर ने देर रात दम तोड़ा। जिसे न्याय दिलाने के लिये साथी कार्मिकों व भामसं की ओर से धरना दिया गया है। धरनार्थियों ने कंपनी मैनेजमेंट के खिलाफ हत्या के मामले मेंं एफआईआर दर्ज करने तथा मृतक के परिवार को मुआवजे की मांग कर रहे है। जब तक मांगे पूरी नहीं होगी तब तक किसी प्रकार से पोस्टमार्टम नहीं करवाया जाएगा।
गौरतलब रहे कि एक जुलाई को पूगल रोड स्थित ऊन मंडी के सामने बने स्मार्ट मीटर लगाने वाली जीनस कंपनी के कार्यालय इंजीनियर अनूपगढ़ निवासी लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने अपने उपर पेट्रोल उड़ेल लिया और अपने आप को आग के हवाले कर दिया। सूचना पर साथी कार्मिक लक्ष्मण सिंह को पीबीएम लेकर गए। राठौड़ सहित कई कार्मिकों ने आरोप लगाया है कि कंपनी के मैनेजमेंट द्वारा परेशान किया जा रहा है, उन्हें बिना कोई कारण नौकरी से निकाल दिया गया। मैनेजमेंट के तानाशाही रवैये के चलते सभी कार्मिकों में भारी रोष है और तंग आकर न केवल कंपनी छोड़ रहे है बल्कि इस प्रकार के कदम उठा रहे है।
लक्ष्मण सिंह राठौड़ पिछले करीब एक वर्ष से कंपनी में कार्यरत था और वर्तमान में डिवीजन इंचार्ज के पद पर कार्य कर रहे था। साथी कर्मचारियों का कहना है कि एक जुलाई को लक्ष्मण सिंह को माथुर ने बीकानेर कार्यालय में बुलाया था। आरोप है कि किसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान उनके साथ मारपीट की गई तथा पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की गई।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: