श्रीडूंगरगढ़ पहुंची ईडब्ल्यूएस सरलीकरण यात्रा, रविंद्र सिंह भाटी का जगह-जगह भव्य स्वागत
श्रीडूंगरगढ़ पहुंची ईडब्ल्यूएस सरलीकरण जन जागृति यात्रा, रविंद्र सिंह भाटी का जगह-जगह भव्य स्वागत
खुलासा ऑनलाइन,श्रीडूंगरगढ़। शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी की ओर से निकाली जा रही ईडब्ल्यूएस सरलीकरण जन जागृति यात्रा आज श्रीडूंगरगढ़ पहुंची। यात्रा के श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भाटी का भव्य स्वागत किया। शहर के मुख्य बाजार में श्रीडूंगरगढ़ विकास मंच के नेता शूरवीर मोदी के नेतृत्व में पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने रविंद्र सिंह भाटी का स्वागत किया। भाटी का काफिला घूमचक्कर सर्किल से मुख्य बाजार होते हुए हाई स्कूल मैदान पहुंचा, जहां आयोजित जनसभा में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
जनसभा को संबोधित करते हुए रविंद्र सिंह भाटी ने ईडब्ल्यूएस व्यवस्था के सरलीकरण को लेकर युवाओं को आवाज उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अब जनप्रतिनिधियों से सवाल करने का वक्त आ गया है और युवाओं को अपने अधिकारों और मुद्दों को लेकर जनप्रतिनिधियों से सवाल करना चाहिए।
भाटी ने ईडब्ल्यूएस से जुड़ी विसंगतियों और नियमों के सरलीकरण की मांग को लेकर युवाओं से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की।
जनसभा को संबोधित करने के बाद रविंद्र सिंह भाटी लूणकरणसर के लिए रवाना हो गए। ईडब्ल्यूएस सरलीकरण यात्रा का दूसरा चरण श्रीडूंगरगढ़ से शुरू हुआ है और इसके तहत बीकानेर संभाग में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ