Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

3 साल की बच्ची के मुंह में फटा विस्फोटक, परिजन बोले- दुकानदार ने चॉकलेट बताकर दिया

rk
4 months ago
3 साल की बच्ची के मुंह में फटा विस्फोटक, परिजन बोले- दुकानदार ने चॉकलेट बताकर दिया

3 साल की बच्ची के मुंह में फटा विस्फोटक, परिजन बोले- दुकानदार ने चॉकलेट बताकर दिया

अलवर में 3 साल की बच्ची के मुंह में विस्फोटक फट गया। मासूम अपनी बड़ी बहन के साथ दुकान पर चॉकलेट लेने गई थी। आरोप है कि दुकानदार ने चॉकलेट की जगह पटाखे वाली चॉकलेट दे दी। बच्ची ने जैसे ही उसे चबाया तो वह बच्ची के मुंह में फट गया, जिससे मासूम के गाल और होंठ बुरी तरह फट गए। घटना अलवर मार्ग स्थित चौकी बास गांव की है। मासूम का अलवर के निजी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है, स्थिति खतरे से बाहर है। रामगढ़ थानाधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह ने बताया-बच्ची की मौसी ने मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज करवाई।

जिसमें बताया कि उसकी भतीजी  मेरी बेटी के साथ गांव में ही किराना की दुकान पर चॉकलेट लेने गई थी। दुकानदार सुदील उर्फ काला पुत्र नत्थो ने उसे बारूद वाली चॉकलेट दे दी। अहाना ने जैसे ही अक्शू से चॉकलेट छीनने की कोशिश की तो अक्शु चॉकलेट खा गई। चबाने के तुरंत बाद विस्फोटक मुंह में ही फट गया। मुंह में हुए इस विस्फोट से बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गई। बच्ची का गाल और होंठ बुरी तरह फट गए थे। विस्फोट के दौरान मेरी बेटी  हाथ में कोल्ड ड्रिंक की बोतल थी, जो गिर गई और टूट गई।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #rajasthan
Share: