Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

महिला से 15 लाख की रंगदारी मांगी,पति को जान से मारने की धमकी दी

Bansal
2 weeks ago
महिला से 15 लाख की रंगदारी मांगी,पति को जान से मारने की धमकी दी


 महिला से 15 लाख की रंगदारी मांगी,पति को जान से मारने की धमकी दी
नोखा। नोखा में एक महिला से 15 लाख रुपए की रंगदारी मांगने और पति को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। संगीता सोनी ने नोखा थाने में राकेश बिश्नोई नाम के व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।घर आकर जान से मारने की धमकी दीसंगीता सोनी ने अपनी शिकायत में बताया कि 2 सितंबर 2026 को वह अपने बच्चों के साथ ग्रीन गैलेक्सी अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 402 में बैठी थीं। तभी फ्लैट के दरवाजे की घंटी बजी। उनकी बेटी ने दरवाजा खोला तो राकेश बिश्नोई बाहर खड़ा था।संगीता ने राकेश से आने का कारण पूछा तो उसने उनके पति पुखराज के बारे में पूछा। संगीता ने बताया कि उनके पति घर पर नहीं हैं। इस पर राकेश आग बबूला हो गया और उन्हें गंदी गालियां देने लगा।राकेश ने संगीता से कहा कि अगर उनके पति को जिंदा रहना है तो उसे 15 लाख रुपये की रंगदारी देनी पड़ेगी, नहीं तो वह पुखराज को जान से मार देगा। उसने यह भी कहा कि लोग उसे राकेश कहते हैं।संगीता के अनुसार, राकेश ने पहले भी उनके पति से रंगदारी मांगी थी। रुपये देने से मना करने पर राकेश पिछले कई दिनों से उनके पति की गाड़ी का पीछा कर रेकी कर रहा था। उसने फोन पर भी कई बार जान से मारने की धमकी दी थी।आरोपी पर पहले से कई थानों में मामले दर्जराकेश ने संगीता के फ्लैट में रूप से घुसकर यह धमकी दी कि अगर 15 लाख रुपये नहीं दिए तो पुखराज कल का दिन नहीं देखेगा। उसने यह भी कहा कि अगर नोखा में रहना है तो 15 लाख रुपए देने पड़ेंगे।शिकायत में बताया गया है कि राकेश आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ कई थानों में रंगदारी, हत्या, जानलेवा हमला और फिरौती जैसे कई मुकदमे दर्ज हैं। इस पूरी घटना की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग फ्लैट की गैलरी में लगे कैमरों में कैद हो गई है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: