Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

युवक पर जानलेवा हमला कर मांगे रंगदारी के 40 लाख रुपये, जान से मारने की नियत से गाड़ी चढ़ाने का किया प्रयास

7 hours ago
युवक पर जानलेवा हमला कर मांगे रंगदारी के 40 लाख रुपये, जान से मारने की नियत से गाड़ी चढ़ाने का किया प्रयास


युवक पर जानलेवा हमला कर मांगे रंगदारी के 40 लाख रुपये, जान से मारने की नियत से गाड़ी चढ़ाने का किया प्रयास
जसरासर।  जसरासर क्षेत्र के कुचोर आथूनी गांव में भोमियाजी महाराज मंदिर के पास एक जानलेवा हमले और 40 लाख रुपए की रंगदारी मांगने का मामला दर्ज हुआ है। इस संबंध में कुचोर अगुणी निवासी ओम प्रकाश जाट ने जसरासर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ओम प्रकाश जाट ने बताया कि उनका छोटा भाई तोलाराम पिकअप गाड़ी लेकर मकान निर्माण के लिए केमिकल लेने जा रहा था। भोमियाजी महाराज मंदिर के पास कुचोर अगुणी निवासी मुनीराम, रामकुमार, मुल्तानाराम और लोकेश ने कैंपर गाड़ी, पिकअप गाड़ी और ट्रैक्टर से उसका रास्ता रोक लिया।
आरोपियों ने तोलाराम को गाड़ी से नीचे उतारकर लाठी-सरियों से बेरहमी से पीटा। पीडि़त पक्ष ने आरोप लगाया कि मुनीराम ने जान से मारने की नीयत से कैंपर गाड़ी उसके पैरों पर चढ़ाने का भी प्रयास किया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी पिकअप गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद पीडि़त ने जसरासर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि घटना से जुड़े सभी तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: