Khulasa Online
Breaking
• आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा • नई सरकार को लेकर हलचल तेज : भाजपा ने शिवराज चौहान को बनाया पर्यवेक्षक; सभी विधायकों को यहां बुलाया • आशा ताई के अंतिम दर्शन को पहुंचे सेलेब्स, कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार • होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की नाकाबंदी करेगा अमेरिका, कहा- ईरान को टोल दिया तो रास्ता नहीं मिलेगा; ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा • आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा • नई सरकार को लेकर हलचल तेज : भाजपा ने शिवराज चौहान को बनाया पर्यवेक्षक; सभी विधायकों को यहां बुलाया • आशा ताई के अंतिम दर्शन को पहुंचे सेलेब्स, कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार • होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की नाकाबंदी करेगा अमेरिका, कहा- ईरान को टोल दिया तो रास्ता नहीं मिलेगा; ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा
Arham School
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
mali sani samaj

वित्तीय सहायता पाकर खिल उठे धूमावती माताओं के चेहरे, मीणा, कोठारी व सिपाणी बने वित्तीय सहायता के साक्षी

rk
1 day ago
वित्तीय सहायता पाकर खिल उठे धूमावती माताओं के चेहरे, मीणा, कोठारी व सिपाणी बने वित्तीय सहायता के साक्षी

वित्तीय सहायता पाकर खिल उठे धूमावती माताओं के चेहरे, मीणा, कोठारी व सिपाणी बने वित्तीय सहायता के साक्षी

बीकानेर। वर्तमान में इस भाग दौड़ भरे जीवन में एक व्यक्ति जहां खुद अपने परिवार के जीविकोपार्जन में उलझा रहता है वहीं दूसरी और श्री जी धूमावती चेरिटेबल ट्रस्ट गरीबी रेखा से नीचे व विधवा माताओं को इस बदलते परिवेश में वित्तीय सेवा उपलब्ध करवाकर माताओं को अपने निजी खर्चे खुद वहन करने का आत्मविश्वास दिला रहा है जो कि निश्चय ही सराहनीय कदम है यह भाव धरणीधर महादेव मन्दिर परिसर में धूमावती माताओं हेतु आयोजित त्रेमासिक वित्तीय सेवा समारोह में राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी राजकुमार मीणा ने कहे । करणी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन अध्यक्ष महेश कोठारी ने बताया कि वास्तव में बीकानेर छोटी काशी ही है यहां हर व्यक्ति किसी ना किसी प्रकल्प से नर सेवा नारायण सेवा से जुड़ा हुआ है । ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा यह सेवा प्रकल्प इन माताओं के चेहरे पर मुस्कान लाने में निश्चय ही सफल रहा है । प्रमुख ऊन व्यवसायी एवं समाजसेवी मनीष सिपाणी ने बताया कि आज यह देखकर साक्षात प्रतीत होता है कि ट्रस्ट सीधे परमात्मा को खुश करने का कार्य कर रहा है | इस अनूठे प्रकल्प का साक्षी बनना मेरे लिए सौभाग्य का क्षण है और माताओं के चेहरे की मुस्कान साक्षात इश्वर के मुस्कान के समान है | ट्रस्ट अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि पंडित घनश्याम आचार्य के मार्गदर्शन में ट्रस्ट द्वारा 101 धूमावती माताओं को 1500 रुपये की त्रैमासिक वित्तीय सेवा व भामाशाह द्वारा माताओं के लिए मिठाई एवं नमकीन भेंट किये गए । इस अवसर पर रामगोपाल अग्रवाल, अनंन्तवीर जैन, मोहनलाल चांडक, नरेंन्द्र जैन, रामस्वरूप जनागल, कश्मीरीलाल मक्कड़, भंवरलाल चांडक, कन्हैयालाल आचार्य, विनोद जोशी, राधेश्याम पंचारिया, सेवाराम सोनी, गिरधारी पंवार, जेना महाराज, योगेश पंचारिया आदि उपस्थित हुए ।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: