Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

पति से बहस के बाद फंदे पर लटकी यह फेमस एक्ट्रेस! जन्मदिन से छह दिन पहले क्यों दी जान? पुलिस ने शुरू की जांच

rk
2 months ago
पति से बहस के बाद फंदे पर लटकी यह फेमस एक्ट्रेस! जन्मदिन से छह दिन पहले क्यों दी जान? पुलिस ने शुरू की जांच

पति से बहस के बाद फंदे पर लटकी यह फेमस एक्ट्रेस! जन्मदिन से छह दिन पहले क्यों दी जान? पुलिस ने शुरू की जांच

abhanatara-sabhashhana-ka-nathhana_5f3bcf5430355a711bb9401adc124df7.jpeg (674×379)

तमिल टीवी इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लोकप्रिय अभिनेत्री सुभाषिनी ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। पारिवारिक विवाद के बाद अभिनेत्री ने कथित तौर पर फांसी लगाकर जान दी है। उन्होंने अपने जन्मदिन से चंद दिन पहले यह कदम उठाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुभाषिनी ने अपने चेन्नई स्थित आवास पर सुसाइड की। 

सुभाषिनी के निधन की खबर ने फैंस और इंडस्ट्री को शॉक कर दिया है। सुभाषिनी ने सीरियल ‘कयाल’ के जरिए दर्शकों के बीच अच्छी पहचान बनाई। वे मूल रूप से श्रीलंका की रहने वाली थीं। उन्होंने साल 2012 में आई फिल्म ‘इनी अवन’ से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। उन्होंने कुछ शॉर्ट फिल्मों और सोशल अवेयरनेस वीडियो में भी काम किया था।

वीडियो कॉल पर पति से हुई थी बहस
श्रीलंकाई मूल की सुभाषिनी चेन्नई के इयप्पनथंगल में एक अपार्टमेंट में रह रही थीं। कथित तौर पर उन्हें इसी अपार्टमेंट में सुसाइड किया। पुलिस अधिकारियों ने उनके पार्थिव शरीर को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया। आगे की जांच चल रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वीडियो कॉल पर सुभाषिनी की अपने पति से बहस हुई थी। अधिकारियों ने इशारा किया है कि मानसिक परेशानी की वजह से उन्होंने यह कदम उठाया होगा। 

छह दिन बाद था अभिनेत्री का जन्मदिन
सुभाषिनी ने अपने जन्मदिन से चंद रोज पहले इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 12 अप्रैल को वे अपना जन्मदिन मनाने वाली थीं। इतना ही नहीं, इसी महीने 21 अप्रैल को उनकी शादी की दूसरी सालगिरह थी। सुभाषिनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं। इंस्टाग्राम पर उनके चार लाख से ज्यादा फॉलोवर्स थे। 

 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: