Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

दर्दनाक हादसा: पानी की डिग्गी में डूबने से किसान की मौत

3 months ago
दर्दनाक हादसा: पानी की डिग्गी में डूबने से किसान की मौत
दर्दनाक हादसा: पानी की डिग्गी में डूबने से किसान की मौत
 
बीकानेर। जिले के छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से एक किसान की मौत हो गई।  प्राप्त जानकारी के अनुसार चक 2 डीएलएसएम निवासी देवाराम पुत्र छोटूराम मेघवाल ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई आसाराम वेदबक्श के खेत में काश्तकारी करता था और वहीं अकेला रहता था।
 
बताया जा रहा है कि प्यास लगने पर आसाराम खेत में बनी डिग्गी पर पानी पीने गया। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह डिग्गी में गिर गया, जिससे पानी में डूबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने देवाराम की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: