Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: खेत में करंट लगने से किसान की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

2 weeks ago
बीकानेर: खेत में करंट लगने से किसान की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

बीकानेर: खेत में करंट लगने से किसान की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

बीकानेर। नापासर रोही-कल्याणसर मार्ग पर स्थित खेत में सिंचाई के दौरान करंट लगने से किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान बटाई पर खेती करने वाले 53 वर्षीय जगदीश गिरी पुत्र नवल गिरी के रूप में हुई है, जो हनुमान वाटिका, नई पानी की टंकी के पास, वार्ड-13, के निवासी थे। मृतक के पुत्र हनुमान गिरी ने बताया कि उनके पिता शंकरलाल पुत्र चंपालाल झंवर के खेत को बटाई पर लेकर खेती कर रहे थे। सुबह करीब 10 बजकर 50 मिनट पर जगदीश गिरी ट्यूबवेल चालू कर मूंगफली की फसल में फव्वारा पाइप लाइन की जांच करने गए थे।

इसी दौरान मोटर चालू होने से फव्वारा और पाइप लाइन में करंट आ गया। करंट की चपेट में आने से जगदीश गिरी बेहोश होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें तत्काल नापासर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीबीएम अस्पताल बीकानेर रेफर किया गया। पीबीएम अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जगदीश गिरी को मृत घोषित कर दिया। थानाधिकारी सुषमा शेखावत ने बताया कि मृतक के पुत्र हनुमान गिरी की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: