Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

बीकानेर:: डिग्गी में डूबने से किसान की मौत, बूस्टर चालू करते समय हुआ हादसा

2 months ago
डिग्गी में डूबने से किसान की मौत, बूस्टर चालू करते समय हुआ हादसा

बीकानेर:

बीकानेर: डिग्गी में डूबने से किसान की मौत, बूस्टर चालू करते समय हुआ हादसा 

खुलासा ऑनलाइन, श्रीकोलायत। बज्जू थाना क्षेत्र के बांगड़सर ग्राम पंचायत की आरडी 888 पर एक किसान की सिंचाई डिग्गी में डूबने से मौत हो जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान पूनमचंद मेघवाल के रूप में हुई है। बज्जू पुलिस थाना के उपनिरीक्षक प्रेमसिंह ने बताया कि इस संबंध में बांगड़सर निवासी बाबूलाल पुत्र मघाराम मेघवाल ने लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार बाबूलाल और उसका छोटा भाई पूनमचंद आरडी 888 स्थित खेत में रहते थे। बाबूलाल ने बताया कि पूनमचंद रात करीब 9 बजे खेत में बनी सिंचाई डिग्गी पर मोटर पंप चालू करने गया था। जब वह करीब डेढ़ घंटे तक वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसे फोन किया और खेत में तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। डिग्गी के पास जाकर देखने पर पानी में उसकी चप्पलें तैरती हुई मिलीं। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों को सूचना दी गई और काफी तलाश के बाद अगले दिन सुबह पूनमचंद का शव डिग्गी से बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बाबूलाल की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मृतक  के शव का उपजिला अस्पताल, बज्जू में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

 

 

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #BIKANER NEWS #bikaner #KHULASAONLINE
Share: